CapsuleinfoHealthहस्तमैथुन के फायदे और नुकसान: Masturbation Benefits & Side Effect in Hindi

हस्तमैथुन के फायदे और नुकसान: Masturbation Benefits & Side Effect in Hindi

Masturbation यानी हस्तमैथुन करना एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे पुरुष या स्त्री द्वारा यौन सन्तुष्टि के लिए किया जाता है और इसके बारे में सभी लोग काफी कुछ जानते हैं। हालांकि समाज में सीधे तौर पर इसका जिक्र नहीं किया जाता है। चूंकि इसे काफी ग़लत दृष्टि से देखा जाता है। लेकिन वास्तव में यह गलत नहीं है बल्कि हस्तमैथुन (Masturbation) करना प्राकर्तिक है। मगर इसके भी काफी नुकसान और फायदे हैं। 

आज के अपने इस ब्लॉग के जरिए हम आपको हस्तमैथुन (Masturbation) के इसी फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ ही साथ यह भी बताएंगे कि आखिर हस्तमैथुन की इस समस्या से कैसे निजात पाया जा सकता है। 

हस्तमैथुन क्या है? (What is Masturbation?)

हस्तमैथुन (Masturbation) सही है या गलत के बारे में बातचीत करने से पहले यह जान लीजिए की हस्तमैथुन होता क्या है। हालांकि इसके बारे में बताने की कोई जरुरत नहीं है लेकिन फिर भी इससे जुड़ी कुछ बातें ध्यान रखने लायक हैं। दरअसल, हस्तमैथुन एक ऐसी क्रिया से जिसे एक वयस्क से लेकर एक बूढ़े व्यक्ति द्वारा भी किया जाता है। इसे यौन सन्तुष्टि के लिए किया जाता है। 

कुछ लोग किसी दूसरे के साथ सेक्स नहीं कर पाने की वजह से ऐसा करते हैं जबकि कुछ अच्छी सेक्स लाइफ को बनाए रखने के लिए ऐसा करते हैं। यानी साफ शब्दों में बताया जाए तो हस्तमैथुन (Masturbation) काफी सही चीज है और इसे करने के कई फायदे हैं। लेकिन इसके साथ ही आपको अगर आपको इसकी लत लग गई है तो यह दुनिया में सबसे खराब चीज भी बना सकती है। ऐसे में अब आइए सबसे पहले हस्तमैथुन (Masturbation) के फायदे पर चर्चा करते हैं। 

हस्तमैथुन के फायदे (Benefits of Masturbation)

हस्तमैथुन (Masturbation) एक ऐसी क्रिया से जिससे एक व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। लेकिन यह फायदे एक सिमित अवधि में करने पर ही मिलते हैं। हमने नीचे इससे होने वाले फायदों के बारे में बताया है। 

  1. तनाव कम करता है
  2. बेहतर नींद मिलती है 
  3. मूड बेहतर होता है (खुशी होती है)
  4. बेहतर सेक्स रिजल्ट मिलते हैं 
  5. सेक्स डिजायर पूरी होती है 
  6. उत्तेजित शरीर को शांत करता है
  7. कैंसर का खतरा कम होता है 
  8. शरीर को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलना

Also Read: लिंग ढीलापन दूर करने के घरेलु उपाए || नपुंसकता के घरेलू उपाय

हस्तमैथुन के नुकसान (Disadvantages of Masturbation)

हमने ऊपर हस्तमैथुन (Masturbation) के जितने फायदे बताए हैं वो तभी तक रहते हैं जब काफी कम बार इसको किया जाता है। यानी अगर कोई ज्यादा हस्तमैथुन करता है तो उसे काफी नुकसान हो सकते हैं। ज्यादा हस्तमैथुन का असर सबसे पहले इंसान को मानसिक और शारीरिक रूप से पड़ता है। हमने नीचे हस्तमैथुन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया है, जिसे दो भाग में करके बताया गया है। इसके नुकसान को मानसिक और शारीरिक रूप से अलग-अलग करके बताया गया है। 

1) हस्तमैथुन से होने वाले शारीरिक नुकसान 

हस्तमैथुन (Masturbation) से शारीरिक तौर पर कई तरह के नुकसान होते हैं या हो सकते हैं। लेकिन यह तभी होते हैं जब कोई काफी ज्यादा हस्तमैथुन करता है। यानी हस्तमैथुन की लत लगने से मनुष्य को शारीरिक नुकसान होते हैं। इससे सबसे पहला नुकसान शरीर के मुख्य पार्ट या प्राइवेट पार्ट पर होता है। बहुत ज़्यादा हस्तमैथुन करने से एडिमा और स्किन में जलन हो सकती है। यानी शरीर के अंग फूल सकते हैं। साथ ही बार-बार हस्तमैथुन के दौरान लिंग को कसकर पड़कने की वजह से भी उसमें सूजन आ सकती है, जोकि काफी समस्या खड़ी कर सकता है। 

इसके अलावा बहुत ज़्यादा हस्तमैथुन से पेनिस में जलन की समस्या हो सकती है या त्वचा फट सकती है। इतना ही नहीं बल्कि ज्यादा हस्तमैथुन से कमजोरी महसूस होती है और धीरे-धीरे इसका असर दिमाग पर पड़ने लगता है। यानी आप कई सारी बातें भूलने लगते हैं और कमजोर हो जाते हैं। यही कारण है कि अकसर जब कोई बच्चा किशोरावस्था में प्रवेश करता है। या नया-नया हस्तमैथुन करना सीखता है तो उसे काफी कमजोरी महसूस होती है और उसका शरीर कमजोर दिखाई देने लगता है। 

2) हस्तमैथुन से होने वाले मानसिक नुकसान 

हस्तमैथुन (Masturbation) करने के जितने शारीरिक नुकसान होते हैं उतने ही मानसिक नुकसान भी हैं। हस्तमैथुन से सबसे पहले आपकी सोच बदलने लगती है। आप धार्मिक विचारों या धार्मिक चीजों से दूर होने लगते हैं। साथ ही आप सामाजिक चीजों से भी दूर जाने लगते हैं। यानी हस्तमैथुन की लत वाले व्यक्ति को सबके साथ घुल मिलकर रहना सही नहीं लगता है बल्कि उसे एकांत में ज्यादा खुशी मिलती है। 

ज्यादा हस्तमैथुन करने से पार्टनर के साथ भी मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही व्यक्ति डिप्रेशन में जाने लगता है या उसे किसी चीज का फोबिया हो सकता है। चूंकि अकसर ऐसा देखा गया है कि जब कोई व्यक्ति ज्यादा बार हस्तमैथुन करता है तो उसे उसके बाद ग्लानि होती है। यानी उसे अपने ऊपर काफी गुस्सा आता है कि उसने ऐसा क्यों किया। ऐसे में कई लोग काफी गलत कदम उठाने लगते हैं। यही वजह है कि हस्तमैथुन को सही तरीके से कम करना काफी जरुरी है और इसे एक लिमिट में करना बेहतर है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर हमें कितने बार हस्तमैथुन करना चाहिए? 

Also Read: ऐसी कौन सी दवा है जो 1 घंटे तक खड़ा रखती है? ||

हमें कितने बार हस्तमैथुन करना चाहिए? (How many times should we masturbate?)

हमें कितने बार हस्तमैथुन करना चाहिए? के इस सवाल का कोई सटीक जवाब नहीं है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो हफ्ते में 2-3 बार हस्तमैथुन करने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन अगर यह नंबर बढ़ता है यानी अगर कोई व्यक्ति सप्ताह के सातों दिन हस्तमैथुन कर रहा है तो वह गलत है। इससे परेशानी हो सकती। इसके अलावा कई लोग दिन में 3 से 4 बार हस्तमैथुन (Masturbation) करते हैं तो वह भी गलत है। डॉक्टर्स के अनुसार कुछ दिनों के गैप पर हस्तमैथुन करना सेहत के लिए सही रहता है। 

अब तक आपने हस्तमैथुन (Masturbation) क्या होता है, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं के बारे में जाना है। लेकिन अब हम इसे कम करने या दूर करने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर हस्तमैथुन कैसे बंद करें या हस्तमैथुन पर कैसे कंट्रोल करें?

हस्तमैथुन को रोकने के उपाय क्या हैं? How to stop masturbation?)

अगर किसी को भी ज्यादा हस्तमैथुन (Masturbation) की आदत है तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप हस्तमैथुन को रोक सकते हैं। यानी हस्तमैथुन की आदत से छुटकारा पा सकते हैं। 

  1. पोर्नोग्राफी से दूर रहें (अश्लील चीज़ों) – अगर कोई भी व्यक्ति हस्तमैथुन (Masturbation) की गलत आदत को छोड़ना चाहता है तो उसके लिए सबसे पहले पोर्नोग्राफी और अश्लील चीज़ों से दुरी बनानी होगी। चूंकि आप अपने मन में कितना भी कंट्रोल करें लेकिन अगर आपने गलती से पोर्न या अश्लील चीज देख ली तो आप बिना किसी देरी हस्तमैथुन करना शुरू कर देंगे। ऐसे में इससे बचने का सबसे पहला स्टेप यही है कि आपको इससे दूर रहना है।
  2. कुछ नया करें – अगर आप हस्तमैथुन (Masturbation) की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए सबसे पहले अपने आप को बीजी रखना होगा, जिसके लिए आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। उसमें कोई नई स्किल सीखना या नई आदत सीखना हो सकता है। इससे बचने का सबसे बेहतर तरीका अपने जीवन पर एक किताब लिखना हो सकता है यानी आप हर रोज के अपनी दिनचर्या को डायरी में लिखने से भी हस्तमैथुन से दूर रह सकते हैं। कुछ नया करने का मैन मोटिव आपने आप को दूसरी दिशा में डाइवर्ट करना है। 
  3. लोगों से मिलें – हस्तमैथुन (Masturbation) दूर करने के सबसे सरल और सफल उपायों की बात करें तो इसमें सबसे पहला नंबर लोगों से मिलने का आता है। दरअसल, जब आप अन्य लोगों से मिलते हो या परिवार के साथ समय बिताते हो तो आपको उनके बारे में जानने को मिलता है, जिससे आप खुद को बीजी रखते हो और हस्तमैथुन से दुरी बनाने लगते हो। 
  4. एक्सरसाइज करना – हस्तमैथुन (Masturbation) की समस्या से निजात पाने के रामबाण उपायों में एक उपाय एक्सरसाइज का भी है। इससे आप अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान देते हो और जब आप अपने आप को बीजी रखोगे और शरीर पर ध्यान दोगे तो हस्तमैथुन का सवाल ही नहीं पैदा होता। इसके साथ यह आपको मानसिक और शारीरिक रूप से भी फिट बनाता है। 

सारांश 

हम आशा करते हैं कि हमने आपके मन में हस्तमैथुन (Masturbation) को लेकर चल रहे सभी सवालों का जवाब दे दिया है। लेकिन अगर आपको अभी भी कोई सवाल है तो आप फीडबैक या कमेंट के जरिए पूछ सकते हैं। या इसको लेकर डॉक्टर्स की सलाह ले सकते हैं। लेकिन आपको यह मालूम होना चाहिए कि यह कोई गंभीर समस्या या बीमारी नहीं है और इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है। साथ ही हस्तमैथुन के फायदे भी हैं। मगर आपको यह बात ध्यान में रखनी चाहिए की किसी भी चीज की अति खराब होती है। ऐसे में अगर हस्तमैथुन की लत पड़ रही है तो उसे अभी दूर करें। 

हस्तमैथुन (Masturbation) को लेकर पूछे गए सवाल 

प्रश्न: हस्तमैथुन करने से क्या होता है? 

उत्तर: हस्तमैथुन (Masturbation) करने से सेक्स डिजायर पूरी होती है। साथ ही कई अन्य तरह के फायदे और नुकसान होते हैं। 

प्रश्न: हस्तमैथुन करने से क्या फायदा होता है? 

उत्तर: हस्तमैथुन (Masturbation) करने से कई तरह के फायदे होते हैं। जैसे तनाव दूर होना, बेहतर नींद आना, सेक्स डिजायर पूरी होना आदि। 

प्रश्न: हस्तमैथुन करने से क्या नुकसान होता है? 

उत्तर: हस्तमैथुन करने से मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से नुकसान होता है, जिसके बारे में हमने अपने इस ब्लॉग में अच्छी तरह से समझाया है। 

प्रश्न: क्या महिलाएं हस्तमैथुन करती हैं? 

उत्तर: जी हां, एक सामान्य पुरुष की तरह महिलाए भी हस्तमैथुन करती हैं। हालांकि पुरुषों द्वारा लिंग को हाथ से पकड़कर हस्तमैथुन किया जाता है। जबकि महिलाएं अपनी योनी में उंगलियां डालकर हस्तमैथुन करती हैं। 

प्रश्न: हस्तमैथुन करना सही है या गलत?

उत्तर: दरअसल, हस्तमैथुन करना सही है या गलत इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। चूंकि जब तक यह कंट्रोल में और नियमित मात्रा में किया जा रहा है तो सही है। लेकिन अगर यह क्रिया काफी ज्यादा बार हो रही है तो गलत है।

Disclaimer

Capsuleinfo.com does not intend the content of this website to substitute for professional medical advice, diagnosis, treatment, or prevention of diseases and medical conditions. If you have any disease or medical condition, visit a doctor as soon as possible for treatment and/or management.

All informational articles are written according to our editorial research policy and researched and reviewed by a group of doctors & authors to get published on the website.

Found an error ? Notify us

If you find anything irrelevant and wrong information, We request user to notify us on our our mail with subject : Content Issues and URL @ support@capsuleinfo.com

Popular Doctors

0 out of 5

Dr Manpreet Singh Banga

Neuro Surgeon
Bangalore
₹900
Dr. Saurabh-Raj
0 out of 5

Dr. Saurabh Raj

Bangalore
₹600
Dr. Ameena Meah India bangalore Diabetologist
0 out of 5

Dr. Ameena Meah

Bangalore
₹500

Related Articles