CapsuleinfoMedicineHimalaya Confido Tablet Uses in Hindi: हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट की जानकारी, उपयोग...

Himalaya Confido Tablet Uses in Hindi: हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट की जानकारी, उपयोग और फायदे

Himalaya Confido Tablet Uses in Hindi: हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट (Himalaya Confido Tablet) एक आयुर्वेदिक टैबलेट है, जिसका निर्माण हिमालय वेलनेस कंपनी (Himalaya Wellness Company) द्वारा किया जाता है। इसका उपयोग मुख्यतः नपुंसकता, पुरुषों में कामेच्छा की कमी को दूर करने और यौन शक्ति कम होना के इलाज के लिए किया जाता है। हालांकि इसके अलावा इसका उपयोग शरीर को ताकत और सहनशक्ति प्रदान करने के लिए भी किया जाता है। इसकी सारी जानकारी आपको हमारे इस ब्लॉग में आगे मिल जाएगी। साथ ही आपको इसके फायदे के बारे में भी पता चल जाएगा। 

मगर उससे पहले यह जान लीजिए कि हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट (Himalaya Confido Tablet) कई जड़ी-बूटियों के मिश्रण से बना हुआ है, जोकि चिंता कम करके प्रदर्शन में सुधार करते हैं। साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और यौन स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं। इसमें वृद्धदारु, गोक्षुरा, जीवन्ति, शीलेयं का अर्क डाला जाता है। जबकि अश्वगंधा, कोकिलाक्ष, वन्या कहु, कपिकाच्छु का पाउडर डाला जाता है। इस दवा को केवल पुरुषों के लिए बनाया गया है। ऐसे में इसे बच्चों से दूर रखना चाहिए साथ ही महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अब आइए इस टैबलेट के उपयोग और फायदे के बारे में बारीकी से जानते हैं। 

हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट का उपयोग – Himalaya Confido Tablet Uses in Hindi 

हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट (Himalaya Confido Tablet) का उपयोग मुख्य रूप से सेक्सुअल गतिविधियों में सुधार करने के लिए किया जाता है। मगर कभी भी इसका उपयोग डॉक्टर से पूछे बिना नहीं करना चाहिए। वरना इसके साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। हालांकि इस टैबलेट का सेवन करने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। लेकिन दुर्घटना से देर भली वाली बात को याद रखना चाहिए। चूंकि यह शरीर में काफी बदलाव करता है। ऐसे में अगर कोई पहले से किसी रोग से ग्रसित है तो वह परेशानी में पड़ सकता है। 

इसका उपयोग पुरुषों द्वारा नपुंसकता को दूर करने और शीघ्रपतन से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। साथ ही इसे पुरुषों में कामेच्छा की कमी को भगाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। अगर आप इसे दूर करने का घरेलू नुस्खा अपनाना चाहते हैं तो भी संभव है। (पेनिस का ढीलापन दूर करने के घरेलु उपाए)

Read Also: एमोक्सिसिलिन टैबलेट के उपयोग | जीफी 200 टैबलेट के उपयोग | पतंजलि एलोवेरा जेल के उपयोग

हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट के फायदे – Himalaya Confido Tablet Benefits in Hindi 

हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट (Himalaya Confido Tablet) का उपयोग करने से कई सारे फायदे होते हैं। इसका उपयोग करने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप अपनी सेक्स लाइफ को सही से एन्जॉय कर पाते हैं और अपनी पत्नी को संतुष्ट कर पाते हैं। इस दवा को लेने से पुरुष बेड पर ज्यादा समय तक टिक पाते हैं और उन्हें शीघ्रपतन से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा अगर किसी को नपुंसकता की परेशानी है तो वह भी इसका इस्तेमाल कर सकता है। इससे इरेक्शन पाने में परेशानी नहीं होती है और उसे बरकरार रखने में मदद मिलती है। 

इन सब के अलावा इसका एक अन्य फायदा यह भी है कि इसका उपयोग करने से चिंता दूर होती है और आत्मविश्वास आता है। इससे परफॉरमेंस में सुधार होती है और अंत में कामेच्छा की कमी दूर होती है। यह यौन शक्ति को भी बढ़ाता है, जिस वजह से पति-पत्नी की सेक्स लाइफ में कोई परेशानी नहीं होती है। इसका उपयोप करने से स्वप्नदोष (नाइट फ़ॉल) की समस्या भी दूर होती है, जिससे अक्सर पुरुष काफी परेशान रहते हैं। 

Read Also: टैक्सीम-ओ 200 टैबलेट के फायदे | | हिमालय लिव-52 के फायदे | | डेरिफाइलिन टैबलेट के फायदे

हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Himalaya Confido Tablet

प्रश्न: हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट का उपयोग किस लिए किया जाता है?

उत्तर: इस टैबलेट का उपयोग शरीर की ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही इसका उपयोग सेक्सुअल समस्याओं को दूर करने और तनाव से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है। मगर इसका उपयोग सिर्फ पुरुषों द्वारा किया जाता है और वो भी डॉक्टर से सलाह लेने के बाद। 

प्रश्न: क्या हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट की लत लग सकती है?

उत्तर: जी नहीं, हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट का उपयोग करने से इसकी लत नहीं लगती है। मगर यह शरीर की ताकत देता है और सहनशक्ति को बढ़ाता है। साथ ही सेक्सुअल समस्याओं और तनाव को दूर करने का काम करता है। ऐसे में कई लोग अनियमित तरीके से इसका उपयोग कर सकते हैं। अगर आप भी अनियमित और बिना डॉक्टर की राय लिए इसका उपयोग कर रहे हैं तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। 

प्रश्न: क्या हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट सुरक्षित है?

उत्तर: हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट (Himalaya Confido Tablet) एक आयुर्वेदिक टैबलेट है, जोकि पूरी तरह से सुरक्षित है। मगर इसका उपयोग बिना डॉक्टर की राय के नहीं करना चाहिए। चूंकि शरीर में अन्य रोगों और उसकी दवाइयों के साथ इसका दुष्प्रभाव हो सकता है। 

प्रश्न: क्या गर्भवती महिलाएं हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं? 

उत्तर: जी नहीं, गर्भवती महिलाओं द्वारा हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट का उपयोग नहीं किया जा सकता है। चूंकि यह दवा सिर्फ पुरुषों के लिए बनाई गई है। 

प्रश्न: क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं? 

उत्तर: स्तनपान कराने वाली महिलाओं को हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस टैबलेट को सिर्फ पुरुषों की यौन समस्याओं के लिए बनाया गया है। अगर महिलाओं को यौन सम्बन्धी कोई समस्या है तो वह महिला डॉक्टर से राय ले सकती हैं। 

प्रश्न: क्या हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट का उपयोग बच्चों द्वारा किया जा सकता है? 

उत्तर: जी नहीं, इस दवा का उपयोग केवल पुरुषों द्वारा ही किया जा सकता है। इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखने की सलाह दी जाती है। 

प्रश्न: क्या हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट से जिगर पर असर पड़ता है? 

उत्तर: जी नहीं, हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट का उपयोग करने से जिगर पर कोई असर नहीं पड़ता है, जिस वजह से इसका उपयोग किया जा सकता है। मगर इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर से राय लेना जरूरी है। खासकर अगर कोई जिगर के किसी गंभीर रोग से परेशान चल रहा है। 

प्रश्न: क्या हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट से किडनी पर असर पड़ता है? 

उत्तर: हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट एक आयुर्वेदिक टैबलेट है, जिस वजह से इसका उपयोग करने से किडनी पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ता है। मगर बिना डॉक्टर की राय लिए इसका उपयोग करने से बचना चाहिए। 

प्रश्न: क्या हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट लेने के बाद ड्राइविंग की जा सकती है? 

उत्तर: इस टैबलेट को लेने के बाद किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है, जिस वजह से इसका उपयोग करने के बाद ड्राइविंग की जा सकती है। हालांकि अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी हो रही है तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। चूंकि ड्राइविंग के दौरान ध्यान केंद्रित होना काफी जरूरी होता है। 

प्रश्न: क्या  हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट का उपयोग शराब के साथ किया जा सकता है? 

उत्तर: हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट का उपयोग शराब के साथ किया जा सकता है या नहीं इसको लेकर पर्याप्त जानकारी मौजूद नहीं है। ऐसे में डॉक्टर से राय लेना जरूरी है। हालांकि सावधानी के लिए ऐसा नहीं करना ही बेहतर होगा। 

Read Also: क्रोसिन टैबलेट की जानकारी | | विकोरील टैबलेट की जानकारी | | बेटनेसोल टैबलेट की जानकारी

Disclaimer

Capsuleinfo.com does not intend the content of this website to substitute for professional medical advice, diagnosis, treatment, or prevention of diseases and medical conditions. If you have any disease or medical condition, visit a doctor as soon as possible for treatment and/or management.

All informational articles are written according to our editorial research policy and researched and reviewed by a group of doctors & authors to get published on the website.

Found an error ? Notify us

If you find anything irrelevant and wrong information, We request user to notify us on our our mail with subject : Content Issues and URL @ support@capsuleinfo.com

Popular Doctors

0 out of 5

Dr. Arun Kapoor

Orthopaedic
Agra
₹200
Dr. Gaurav Khandelwal-
0 out of 5

Dr. Gaurav Khandelwal

Agra
₹500
Dr. Namit Singhal
0 out of 5

Dr. Namit Singhal

Agra
₹500

Related Articles