CapsuleinfoMedicineViagra Tablet Uses in Hindi: वियाग्रा टैबलेट की जानकारी, उपयोग और फायदे

Viagra Tablet Uses in Hindi: वियाग्रा टैबलेट की जानकारी, उपयोग और फायदे

वियाग्रा टैबलेट (Viagra Tablet) एक ऐसी टैबलेट है, जिसका उपयोग पुरुषों द्वारा इरेक्टाइल डिसफंक्शन यानी स्तंभन दोष (नपुंसकता) की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। इसके उपयोग को लेकर हमने अपने इस ब्लॉग में आगे बारीकी से बताया है। साथ ही साथ इस दवा के फायदे के बारे में भी बताया है।

लेकिन उससे पहले यह जान लीजिए कि इसका निर्माण मायलान फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड (एक वियाट्रिस कंपनी) द्वारा किया जाता है और इसमें सिल्डेनाफिल (Sildenafil) नाम का साल्ट होता है। वियाग्रा टैबलेट (Viagra Tablet) आपको 50mg और 100mg के पॉवर में मिल सकता है। ऐसे में इस दवा का उपयोग हमेशा डॉक्टर से राय लेने के बाद ही करना चाहिए। चूंकि इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं। अब आइए इस दवा के उपयोग और फायदे के साथ ही साथ इससे जुड़ी अन्य चीजों के बारे में जानते हैं।

वियाग्रा टैबलेट का उपयोग – Viagra Tablet Uses in Hindi

वियाग्रा टैबलेट (Viagra Tablet) का उपयोग इरेक्टाइल डिसफंक्शन यानी स्तंभन दोष की समस्या के इलाज के लिए किया जाता है। इरेक्टाइल डिसफंक्शन को ही नपुंसकता भी कहते हैं। इसमें पुरुषों को सेक्स के दौरान इरेक्शन नहीं मिल पाता है या वह इरेक्शन को बनाए नहीं रख पाते हैं। यह बीमारी कई पुरुषों में देखने को मिलती है और वह इस वजह से अपने पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर पाते हैं, जिसके चलते उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस होती है। ऐसे में वह इसका उपयोग करके अपनी परेशानियों को दूर कर सकते हैं। हालांकि इन सब से जुड़ी किसी भी समस्या के इलाज के लिए खुद से दवा लेने से बचना चाहिए। 

इस दवा का उपयोग आपको सेक्स की योजना बनाने से करीब 1 घंटा पहले करना चाहिए ताकि आप अपनी समस्या से निजात पा सकें और सेक्स के दौरान इरेक्शन बनाए रखें। लेकिन अगर आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या नहीं है, तो आपको इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए। चूंकि यह आपको परेशानी में डाल सकता है। ज्ञात हो कि यह टैबलेट केवल आपके सेक्सुअली उत्तेजित होने पर ही इरेक्शन पाने में मदद करेगा। 

Note: अगर आप घरेलू तरीकों से इस समस्या का हल पाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें – नपुंसकता (इरेक्टाइल डिसफंक्शन) को दूर करने के घरेलू उपाय। वहीं अगर आप पुरुषों में सेक्स समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक दवा लेना चाहते हैं तो आप हिमालय कॉन्फीडो टैबलेट की जानकारी ले सकते हैं। 

Read Also: मेट्रोगिल टैबलेट के उपयोग | यूडिलिव 300 एमजी के उपयोग | अल्कासोल सिरप के उपयोग

वियाग्रा टैबलेट के फायदे – Viagra Tablet Benefits in Hindi

वियाग्रा टैबलेट (Viagra Tablet) का उपयोग करने से सबसे बड़ा फायदा यही होता है कि इससे स्तंभन दोष की समस्या दूर होती है और सेक्स के दौरान इरेक्शन को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके परिणामस्वरूप आप अपने पार्टनर को संतुष्ट कर पाते हैं और अंत में आपका सेक्स जीवन (सेक्स लाइफ) अच्छा चलता है। बता दें कि यह दवा पेनिस में रक्त प्रवाह को बढ़ा देता है, जिससे इरेक्शन पाने में मदद मिलती है। हालांकि यह केवल आपके सेक्सुअली उत्तेजित होने पर ही इरेक्शन पाने में मदद करता है। इसका उपयोग करने से आप अपने सेक्स लाइफ को सही से एन्जॉय कर पाते हैं। 

मगर आपको इस दवा का उपयोग डॉक्टर से राय लेने के बाद ही करना चाहिए। चूंकि इससे कई तरह के साइड इफेक्ट भी होते हैं। बिना डॉक्टर की राय और अनियमित तरीके से इसका उपयोग करने पर चेहरे, कान, गर्दन और धड़ में गर्मी का अहसास होता है। साथ ही साथ सिरदर्द, धुंधली दृष्टि, अपच, मांसपेशियों में दर्द, पेट खराब होना, चकत्ते, नाक बंद होना, चक्कर आना और मतली की समस्या होती है। 

Read Also: एट्रोक्सीब 90 एमजी के फायदे | अज़िथ्रल 500 टैबलेट के फायदे | मेफ्टाल स्पास टैबलेट के फायदे

वियाग्रा टैबलेट को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Viagra Tablet

प्रश्न: वियाग्रा टैबलेट का उपयोग किस लिए किया जाता है?

उत्तर: वियाग्रा टैबलेट (Viagra Tablet) का उपयोग स्तंभन दोष की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग नपुंसकता के इलाज के लिए होता है। इससे इरेक्शन पाने और उसे बरकरार रखने में काफी मदद मिलती है। 

प्रश्न: क्या वियाग्रा टैबलेट का उपयोग करना सुरक्षित है?

उत्तर: अगर आपको इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या है और आप डॉक्टर से राय लेकर इसका उपयोग कर रहे हैं तो यह सुरक्षित है। वरना इसके कई सारे साइड इफेक्ट हो सकते हैं। 

प्रश्न: क्या वियाग्रा टैबलेट की लत लग सकती है?

उत्तर: आमतौर पर इस टैबलेट का उपयोग करने से इसकी लत नहीं लगती है। मगर इससे नपुंसकता की बीमारी दूर होती है, जिस वजह से कई लोग अनियमित तरीके से बार-बार इसका इस्तेमाल करते हैं और सेक्स लाइफ को बेहतर बनाते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा के अनुसार ही इसका उपयोग करना चाहिए। 

प्रश्न: वियाग्रा टैबलेट के साइड इफेक्ट क्या हैं? 

उत्तर: अगर कोई बिना डॉक्टर से राय लिए और अनियमित तरीके से इसका इस्तेमाल करता है तो इसके कई सारे साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इसके साइड इफेक्ट्स में सिरदर्द, धुंधली दृष्टि, अपच, मांसपेशियों में दर्द, पेट खराब होना, चकत्ते, नाक बंद होना, चक्कर आना और मतली की समस्या शामिल है। इसके अलावा इसका उपयोग करने पर चेहरे, कान, गर्दन और धड़ में गर्मी का अहसास होता है। 

प्रश्न: क्या गर्भवती महिलाएं वियाग्रा टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं? 

उत्तर: गर्भवती महिलाओं द्वारा बिना डॉक्टर की राय लिए वियाग्रा टैबलेट का उपयोग नहीं किया जा सकता है। अगर किसी महिला को सेक्स से जुड़ी कोई समस्या है तो उसे डॉक्टर से राय लेना चाहिए। 

प्रश्न: क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं वियाग्रा टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं?

उत्तर: स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी वियाग्रा टैबलेट का उपयोग डॉक्टर की राय लेने के बाद ही करना चाहिए। 

प्रश्न: क्या वियाग्रा टैबलेट लेने के बाद ड्राइविंग की जा सकती है? 

उत्तर: इस टैबलेट को लेने के बाद ड्राइविंग नहीं करनी चाहिए। चूंकि इसका उपयोग करने के बाद सिरदर्द, धुंधली दृष्टि, चक्कर आना और मतली आदि की समस्या होती है, जोकि खरतनाक साबित हो सकती है। 

प्रश्न: क्या शराब के साथ वियाग्रा टैबलेट का उपयोग किया जा सकता है? 

उत्तर: जी नहीं, शराब के साथ वियाग्रा टैबलेट का उपयोग नहीं करना चाहिए। चूंकि इससे शरीर में नई बीमारियां पैदा हो सकती हैं। शराब के साथ इस दवा को लेना हानिकारक हो सकता है। 

प्रश्न: क्या वियाग्रा टैबलेट से किडनी पर असर पड़ता है? 

उत्तर: इसको लेकर कोई ख़ास जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन अगर कोई पहले से किडनी के किसी गंभीर रोग से ग्रसित है तो उसे इसका उपयोग डॉक्टर से राय लेने के बाद ही करना चाहिए। ताकि किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट न हो। रोगी को डॉक्टर से राय लेने के बाद ही इसका उपयोग करना चाहिए। 

प्रश्न: क्या वियाग्रा टैबलेट से जिगर पर असर पड़ता है? 

उत्तर: वियाग्रा टैबलेट का उपयोग करने से जिगर पर हल्का असर जरूर पड़ता है, जिस वजह से इसका उपयोग डॉक्टर से राय लेने के बाद डॉक्टर द्वारा निर्धारित की गई खुराक के अनुसार करना चाहिए। खासकर जिगर के रोगियों को इसका उपयोग डॉक्टर से राय लिए बिना गलती से भी नहीं करना चाहिए। 

Read Also: एल्डिजेसिक पी टैबलेट की जानकारी | एसिक्लोफेनाक 100 एमजी टैबलेट की जानकारी | मैट्रोनिडाज़ोल 200 एमजी टैबलेट की जानकारी

Disclaimer

Capsuleinfo.com does not intend the content of this website to substitute for professional medical advice, diagnosis, treatment, or prevention of diseases and medical conditions. If you have any disease or medical condition, visit a doctor as soon as possible for treatment and/or management.

All informational articles are written according to our editorial research policy and researched and reviewed by a group of doctors & authors to get published on the website.

Found an error ? Notify us

If you find anything irrelevant and wrong information, We request user to notify us on our our mail with subject : Content Issues and URL @ support@capsuleinfo.com

Popular Doctors

0 out of 5

Dr. Arun Kapoor

Orthopaedic
Agra
₹200
Dr. Gaurav Khandelwal-
0 out of 5

Dr. Gaurav Khandelwal

Agra
₹500
Dr. Namit Singhal
0 out of 5

Dr. Namit Singhal

Agra
₹500

Related Articles