CapsuleinfoMedicineNeeri Syrup Uses in Hindi: नीरी सिरप की जानकारी, उपयोग, फायदे, नुकसान,...

Neeri Syrup Uses in Hindi: नीरी सिरप की जानकारी, उपयोग, फायदे, नुकसान, और कीमत

Aimil Neeri Syrup: ऐमिल नीरी सिरप (Aimil Neeri Syrup) या नीरी सिरप (Neeri Syrup) एक ऐसी सिरप है, जिसका इस्तेमाल डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार किया जाता है। इस सिरप का इस्तेमाल गुर्दे की बीमारी और यूरिन इन्फेक्शन आदि के इलाज के लिए किया जाता है। इस सिरप के उपयोग की सारी जानकारी हमने नीचे अपने इस ब्लॉग में दी है। ऐसे में आप इसके बारे में आसानी से जान सकते हैं।

लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले आपको कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिसकी जानकारी हमने अपने इस ब्लॉग में बारीकी से दी है। इसके अलावा हमने नीरी सिरप (Neeri Syrup) के अन्य विकल्पों और कीमत के बारे में भी बताया है। ऐसे में आइए इस सिरप के बारे में सारी बातें जानते हैं। 

नीरी सिरप की जानकारी – Neeri Syrup Information in Hindi

दरअसल, नीरी सिरप (Neeri Syrup) एक आयुर्वेदिक सिरप है, जिसका निर्माण ऐमिल फार्मास्यूटिकल्स इंडिया लिमिटेड (Aimil Pharmaceuticals India Ltd) द्वारा किया जा रहा है। इस वजह से कुछ लोग इसे ऐमिल नीरी सिरप (Aimil Neeri Syrup) के नाम से भी जानते हैं। इस सिरप का उपयोग गुर्दे से जुड़ी बीमारी और यूरिन इन्फेक्शन आदि के इलाज के लिए किया जाता है। 

लेकिन इसका इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर्स की राय के अनुसार किया जाता है और इसका इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर्स के राय के अनुसार ही करना चाहिए। वरना कई तरह के साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि आयुर्वेदिक दवा होने के वजह से इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं मगर हमें हमेशा “दुर्घटना से देर भली” की बात को याद रखना चाहिए। मालूम हो कि इस सिरप को 19 हर्बल अर्क (एक्सट्रेक्ट) और पाउडर से मिलाकर बनाया गया है, जिसकी जानकारी हमने अपने इस ब्लॉग में नीचे की ओर दी है। 

नीरी सिरप के उपयोग और फायदे | Neeri Syrup Benefits & Uses in hindi 

नीरी सिरप (Neeri Syrup) एक हर्बल दवा है जिसे ऐमिल फार्मास्यूटिकल्स इंडिया लिमिटेड बनाती है। इसका उपयोग मुख्य रूप से गुर्दे और मूत्र संबंधी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। यह सिरप डॉक्टर की सलाह से ही लेना चाहिए। इसके कई महत्वपूर्ण उपयोग हैं, जिन्हें नीचे विस्तार से बताया गया है:

  • गुर्दे की पथरी (Kidney Stone): यह पथरी को गलाने और मूत्र के साथ बाहर निकालने में मदद करती है।
  • बार-बार पथरी बनने से बचाव: पेशाब के पीएच को नियंत्रित करके बार-बार बनने वाली पथरी को रोकती है।
  • यूरिन इन्फेक्शन (UTI): बार-बार होने वाले यूरिन इन्फेक्शन में राहत देती है।
  • गुर्दे की बीमारियां: किडनी को डिटॉक्सीफाई करके उसके कार्य में सुधार करती है।
  • रीनल ग्लाइकोसुरिया: इस रोग के इलाज में सहायक है।
  • बार-बार पेशाब आना: पेशाब की जलन, बार-बार पेशाब लगना और पेशाब में दर्द जैसी समस्याओं को कम करती है।
  • गुर्दे को डिटॉक्सीफाई करना: शरीर से हानिकारक टॉक्सिन निकालकर गुर्दे को स्वस्थ रखती है।
  • सूजन और दर्द में राहत: किडनी और मूत्राशय में होने वाली सूजन और दर्द को कम करने में फायदेमंद है।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना: हर्बल तत्वों के कारण यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है।

कुल मिलाकर, नीरी सिरप गुर्दे और यूरिनरी सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एक सुरक्षित और असरदार हर्बल उपाय है, लेकिन इसका सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

Must Read: Zifi 200 Tablet Uses in Hindi | Amoxicillin Tablet Uses in Hindi

नीरी सिरप के साइड इफेक्ट एवं नुकसान – Neeri Syrup Side Effects in Hindi

नीरी सिरप (Neeri Syrup) एक आयुर्वेदिक दवा है और सामान्य परिस्थितियों में इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं पाए जाते। फिर भी, अगर इसका सेवन अनियमित तरीके से या बिना डॉक्टर की सलाह के किया जाए तो कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। इसके संभावित नुकसान और सावधानियां इस प्रकार हैं:

  • गलत खुराक लेने पर पेट दर्द या असहजता हो सकती है।
  • अत्यधिक सेवन करने से उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है।
  • लंबे समय तक बिना परामर्श के उपयोग करने से लीवर और किडनी पर दबाव पड़ सकता है।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • एलर्जी प्रवृत्ति वाले लोगों में कभी-कभी एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।
  • बच्चों और बुजुर्गों को इसका उपयोग केवल चिकित्सक की देखरेख में करना चाहिए।
  • दवाओं के साथ इंटरैक्शन: यह अन्य एलोपैथिक दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है, इसलिए अगर आप पहले से कोई और दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर को जरूर बताएं।
  • डिहाइड्रेशन की स्थिति में इसका गलत इस्तेमाल और परेशानी बढ़ा सकता है।
  • स्वयं-उपचार की आदत से बचना चाहिए क्योंकि इससे रोग की सही पहचान और उपचार में देरी हो सकती है।

नीरी सिरप पूरी तरह सुरक्षित है लेकिन इसका सही खुराक और सही समय पर सेवन बेहद जरूरी है। किसी भी प्रकार की समस्या या दुष्प्रभाव दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

नीरी सिरप का की खुराक : Neeri Syrup Dosage in Hindi

अब तक आपने नीरी सिरप (Neeri Syrup) के उपयोग, फायदे, नुकसान आदि सभी चीजों के बारे में जान लिया है। लेकिन अब इसके इस्तेमाल के तरीके के बारे में जान लीजिए, जोकि कुछ इस प्रकार से है। 

  1. बच्चों द्वारा इसका सेवन दिन में 2 से 3 बार 1-1 चम्मच किया जा सकता है। 
  2. जबकि बड़ो (वयस्क व बुजुर्ग) द्वारा इसका सेवन दिन में 2 से 3 बार 2-2 चम्मच किया जा सकता है। 

हालांकि इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर्स की राय लेना जरूरी है। चूंकि रोग और रोगी की स्थिति के अनुसार इसका डोज ऊपर-नीचे हो सकता है। साथ ही रोगी के वजन और लिंग के अनुसार भी इसकी खुराक बदल सकती है। इस सिरप के लेबल पर भी डॉक्टर से सलाह लेने की हिदायत दी हुई है।

1) खुराक को लेना भूल जाने के बाद क्या करना चाहिए 

अगर आप गलती से किसी समय नीरी सिरप (Neeri Syrup) का सेवन करना भूल जाते हैं तो आपको इसकी अगली खुराक समय पर लेनी होगी। वरना रोग के इलाज में देरी हो सकती है। मगर आपको कभी की अपनी खुराक को दोगुना नहीं करना चाहिए। इसका मतलब मिस हुई खुराक को अगली खुराक में नहीं जोड़ना चाहिए। अगर आप इस दवा का सेवन एक समय पर एक चम्मच कर रहे हैं तो आपको खुराक मिस होने के बाद भी इसका सेवन एक चम्मच ही करना चाहिए। 

2) ज्यादा खुराक लेने पर क्या करें 

माना आयुर्वेदिक दवा होने की वजह से नीरी सिरप (Neeri Syrup) के कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं। लेकिन अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो यह नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप गलती से कभी भी नीरी सिरप (Neeri Syrup) का ज्यादा सेवन कर लेते हैं तो आपको बिना किसी देरी डॉक्टर के पास जाना चाहिए। ताकि वह इसको लेकर कोई उपचार कर सकें। अन्यथा इसके कई गंभीर साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। 

नीरी सिरप की कीमत – Neeri Syrup Price in Hindi

ऐमिल फार्मास्यूटिकल्स इंडिया लिमिटेड द्वारा बनाई जा रही नीरी सिरप (Neeri Syrup) की कीमत इसके काम के अनुसार ठीक-ठाक है। इसके 100 ml सिरप की कीमत 149 रुपये है। जबकि 200 ml सिरप की कीमत 285 रुपये है। हां मगर, आपको यह सिरप अलग-अलग मेडिकल स्टोर्स पर अलग-अलग दाम में मिल सकती है। चूंकि कई जगह इसपर 15 तो वहीं कई जगह 20% का डिस्काउंट मिल रहा है। 

Must Read: Alkasol Syrup Price | Udiliv 300 Price | Betnovate N Price

नीरी सिरप के विकल्प – Neeri Syrup Substitute in Hindi

ऐमिल फार्मास्यूटिकल्स इंडिया लिमिटेड द्वारा बनाई जा रही नीरी सिरप (Neeri Syrup) के विकल्प को लेकर कोई जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन आप डॉक्टर्स की राय के बाद इसके विकल्प के बारे में जान सकते हैं। इसके साथ ही आप गुर्दे और यूरिन इन्फेक्शन की बीमारी के बारे में बताकर अन्य दवाइयां ले सकते हैं। 

नीरी सिरप की रासायनिक संरचना – Neeri Syrup Chemical Composition in Hindi

  1. इस सिरप का निर्माण ऐमिल फार्मास्यूटिकल्स इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है और इसमें करीब 19 तरह के हर्बल अर्क (एक्सट्रेक्ट) और पाउडर शामिल हैं। नीरी सिरप (Neeri Syrup) की प्रमुख सामग्रियों में शुद्ध एस्फाल्टम 200mg, रेफानस सैटिवस ऐश 150mg, पाइपर क्यूबेबा 100mg, परमेलिया पेरलाटा 450mg, ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस 450mg, क्रेटेवा नूरवाला 400mg, डोलिचोस बिफ्लोरस 400mg, मिमोसा पुडिका 100mg, सेंधा नमक 50mg, बोएरहाविया डिफ्यूसा 500mg, गन्ने का अर्क 500mg, सोलनम नाइग्रम 100mg, कुकुमिस सैटिवस अर्क 100mg, बर्बेरिस अरिस्टाटा 50mg और ब्यूटिया मोनोस्पर्मा 100mg/10 एमएल शामिल है। 
  2. इस सिरप को सीधे सूर्य की रोशनी से दूर किसी ठंडी और सूखी जगह पर रखने की जरूरत होती है। 

नीरी सिरप को लेकर सावधानियां

इस ब्लॉग के जरिए अब तक आपको नीरी सिरप (Neeri Syrup) के उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प आदि सभी चीजों का पता चल गया है। ऐसे में अब आइए इसके इस्तेमाल से पहले बरते जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जान लीजिए। हालांकि अगर आप इसका इस्तेमाल डॉक्टर्स की राय के बाद करते हैं तो आपको इसके कुछ साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिलेंगे। 

1) गर्भावस्था

गर्भवती महिलाओं को नीरी सिरप (Neeri Syrup) के इस्तेमाल से थोड़ा नुकसान हो सकता है, जिस वजह से उन्हें इसके प्रयोग से पहले डॉक्टर्स की राय लेना जरूरी है। 

2) स्तनपान

नीरी सिरप (Neeri Syrup) के इस्तेमाल से स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी हल्का नुकसान हो सकता है, जिसके चलते उन्हें भी इसके उपयोग से पहले डॉक्टर्स की सलाह लेना जरूरी है। 

3) एलर्जी

अगर किसी व्यक्ति को पहले से किसी तरह की कोई एलर्जी है, तो उसे इसके उपयोग से पहले डॉक्टर से मिलना अति आवश्यक है। चूंकि इसमें करीब 19 सामग्री डाली गई है। हालांकि आयुर्देविक होने की वजह से ऐसा होने का डर काफी कम है। 

4) गुर्दे की बीमारी

इस सिरप का उपयोग ही गुर्दे की बीमारी के इलाज के लिए किया जाता है, जिस वजह से गुर्दे के रोगी भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसके बावजूद रोगी को अपने रोग की सिचुएशन के अनुसार इसका उपयोग करना चाहिए, जिसकी जानकारी डॉक्टर द्वारा ही मिल सकती है। 

5) जिगर की कमजोरी

नीरी सिरप (Neeri Syrup) के इस्तेमाल से जिगर पर कोई साइड इफेक्ट होने की जानकारी मौजूद नहीं है। ऐसे में इसके उपयोग से पहले डॉक्टर्स की राय लेना जरूरी है। लेकिन अगर इसका सेवन डॉक्टर के निर्देश के अनुसार किया जाएगा तो इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। 

6) जरूरत से ज्यादा उपयोग

नीरी सिरप (Neeri Syrup) का जरूरत से ज्यादा उपयोग शरीर में कई अन्य तरह के रोगों को जन्म दे सकता है। ऐसे में इन सबसे बचने के लिए इसका इस्तेमाल डॉक्टर्स के निर्देशानुसार ही करना सही है। 

7) जीर्ण कुपोषण

अगर कोई कुपोषण का रोगी इसका इस्तेमाल करना चाहता है तो उसे इससे पहले डॉक्टर का निर्देश लेना जरूरी है। 

8) बच्चों में उपयोग

नीरी सिरप (Neeri Syrup) का उपयोग बच्चों द्वारा किया जा सकता है। लेकिन इसके खुराक की जानकारी डॉक्टर द्वारा ही मिल सकती है। ऐसे में उपयोग से पहले डॉक्टर की राय लेना जरूरी है। 

नीरी सिरप को कैसे स्टोर करें

  • ठंडी और सूखी जगह पर रखें
  • धूप से दूर रखें
  • बच्चों की पहुंच से दूर रखें
  • इस्तेमाल से पहले बोतल को हिलाना न भूलें

नीरी सिरप (Neeri Syrup) को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रश्न-1: नीरी सिरप का क्या काम है?

उत्तर: नीरी सिरप (Neeri Syrup) का काम गुर्दे और यूरिन इन्फेक्शन से जुड़ी बीमारी को ठीक करना है। इस सिरप का उपयोग गुर्दे की पथरी, गुर्दे की बीमारी, यूरिन इन्फेक्शन, रीनल ग्लाइकोसुरिया के इलाज के लिए किया जाता है।

प्रश्न-2: नीरी सिरप पीने से क्या फायदा होता है?

उत्तर: नीरी सिरप (Neeri Syrup) के सेवन से कई तरह के फायदे होते हैं। इस सिरप के सेवन से गुर्दे की सारी गंदगी साफ़ होती है और साथ ही यह उसमें होने वाले सभी नुकसान से बचाता है। इसके अलावा इसके उपयोग से यूरिन इन्फेक्शन और यूटीआई के लक्षणों में राहत मिलती है। वहीं बार-बार पथरी बनने की समस्या भी दूर होती है। 

प्रश्न-3: नीरी सिरप का सेवन कैसे करें?

उत्तर: नीरी सिरप (Neeri Syrup) का सेवन हमेशा डॉक्टर्स की राय के अनुसार करना चाहिए। चूंकि रोग और रोगी के अनुसार इसकी खुराक बदल सकती है। हालांकि मौजूदा जानकारियों के अनुसार दिन में 2-3 बार इसका सेवन किया जा सकता है। बच्चों द्वारा इसका सेवन एक चम्मच जबकि बड़ो द्वारा दो चम्मच करना चाहिए। 

प्रश्न-4: क्या नीरी सिरप लेने के बाद ड्राइविंग करनी चाहिए? 

उत्तर: नीरी सिरप (Neeri Syrup) लेने के बाद ड्राइविंग की जा सकती है। चूंकि इस सिरप के सेवन से किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। हालांकि अगर आपको कोई परेशानी महसूस हो तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। 

प्रश्न-5: गुर्दे की पथरी के लिए किस दवा का उपयोग करना चाहिए?

उत्तर: नीरी सिरप (Neeri Syrup) के इस्तेमाल से गुर्दे की पथरी भी ठीक होती है, जिस वजह से इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन बेहतर रिजल्ट के लिए डॉक्टर की राय लेना काफी जरूरी है। 

प्रश्न-6: क्या प्रेग्नेंट महिलाएं नीरी सिरप का सेवन कर सकती हैं? 

उत्तर: नीरी सिरप (Neeri Syrup) एक आयुर्वेदिक दवा है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को इसका इस्तेमाल डॉक्टर की राय के अनुसार करने की सलाह दी जाती है। 

प्रश्न-7: क्या नीरी सिरप का सेवन शराब के साथ किया जा सकता है?

उत्तर: नीरी सिरप (Neeri Syrup) का शराब के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं इसको लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर यह एक आयुर्वेदिक दवा है। जिस वजह से ऐसा करने से बचना चाहिए और डॉक्टर की राय लेना भी जरूरी है। 

प्रश्न-8: पेशाब में जलन होने पर क्या करना चाहिए? 

उत्तर: अगर आपको पेशाब में जलन हो रहा है तो आप नीरी सिरप (Neeri Syrup) का उपयोग कर सकते हैं, जोकि एक आयुर्वेदिक दवा है। इसके इस्तेमाल से यूरिन इन्फेक्शन सही होता है। हालांकि आपको ज्यादा परेशानी महसूस होने पर डॉक्टर से मिलना चाहिए।

Must Read: Ibugesic Plus Tablet की जानकारी | Wikoryl Tablet की जानकारी

Disclaimer

Capsuleinfo.com does not intend the content of this website to substitute for professional medical advice, diagnosis, treatment, or prevention of diseases and medical conditions. If you have any disease or medical condition, visit a doctor as soon as possible for treatment and/or management.

Found an error ? Notify us

If you find anything irrelevant and wrong information, We request user to notify us on our our mail with subject : Content Issues and URL @ support@capsuleinfo.com

Popular Doctors

0 out of 5

Dr. Shivangi Bora

Immunologists
Doctors in Bangalore
₹700
Dr. Subhadeep Chakraborty
0 out of 5

Dr. Subhadeep Chakraborty

Doctors in Kolkata
₹800
Dr Prashant Sharma
0 out of 5

Dr Prashant Sharma

Doctors in Noida
$110

Related Articles