CapsuleinfoMedicineFramycetin Skin Cream Uses in Hindi : फ्रैमाइसेटिन क्रीम के उपयोग और...

Framycetin Skin Cream Uses in Hindi : फ्रैमाइसेटिन क्रीम के उपयोग और लाभ

Framycetin Skin Cream Uses in Hindi: फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम (Framycetin skin cream) या फ्रैमाइसेटिन क्रीम (Framycetin cream) का उपयोग बैक्टीरियल स्किन इंफेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है। इस क्रीम का उपयोग संक्रमित कटों, घावों और मामूली जलन का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसकी सारी जानकारी आपको नीचे हमारे इस ब्लॉग में बारीकी से मिल जाएगी। इसमें फ्रैमाइसेटिन (Framycetin) नाम का ही साल्ट होता है, जोकि एक एंटीबायोटिक दवा है। यह बैक्टीरिया के विकास को रोककर काम करता है। 

यह क्रीम कई कंपनियों द्वारा बनाई जाती हैं, जोकि मार्केट में आसानी से मौजूद है। इस क्रीम को केवल बाहरी उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यानी यह केवल त्वचा पर लगाई जा सकती है। लेकिन इसका उपयोग डॉक्टर की राय लेने के बाद ही करना चाहिए। ताकि किसी तरह की कोई समस्या न हो।    

फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम का उपयोग – Framycetin skin cream Uses in Hindi 

फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम (Framycetin skin cream) का इस्तेमाल मुख्य रूप से बैक्टीरियल त्वचा संक्रमण के इलाज के लिया किया जाता है। इसका उपयोग केवल बाहरी तौर पर किया जाता है। यानी यह सिर्फ स्किन पर अप्लाई की जा सकती है। इसके उपयोग की सारी जानकारी हमने कुछ इस प्रकार है। 

  1. बैक्टीरियल संक्रमण – फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम (Framycetin skin cream) का इस्तेमाल बैक्टीरिया के कारण होने वाले संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है। लेकिन इसका इस्तेमाल केवल बाहरी तौर पर किया जा सकता है। यानी इसके उपयोग से स्किन पर होने वाले बैक्टीरियल संक्रमणों का इलाज किया जा सकता है। मगर उपयोग से पहले डॉक्टर से राय लेना जरूरी है। 
  2. आंख का संक्रमण – इस क्रीम का इस्तेमाल आंख के संक्रमण के इलाज के लिए भी किया जाता है। इसमें आंख आना, पलकों में सूजन होना और कॉर्नियल अल्सर भी शामिल है। लेकिन इस्तेमाल के दौरान आपको सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। 
  3. जलना – इस क्रीम का इस्तेमाल त्वचा के जलने पर भी किया जाता है। हालांकि यह क्रीम केवल कम जले त्वचा के लिए इस्तेमाल की जाती है। यानी अगर आपको फर्स्ट डिग्री या सेकेंड डिग्री बर्न हुआ है तभी आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए। थर्ड और फोर्थ डिग्री बर्न के इलाज के लिए आपको डॉक्टर से मिलना अनिवार्य हो जाता है। 
  4. सामान्य प्रकार की चोट – फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम (Framycetin skin cream) का इस्तेमाल संक्रमित कट, घाव व सामान्य प्रकार की चोट के लिए भी किया जाता है। इसमें छीलना, खरोंच लगना आदि शामिल है। हालांकि किसी भी दवा का उपयोग डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना उचित रहता है। 

Also Read:  एन्टेरोजर्मिना के साइड इफेक्ट || ज़िन्कोविट टैबलेट के लाभ ||  इब्यूजेसिक प्लस के साइड इफेक्ट

फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम के फायदे – Framycetin skin cream Benefits in Hindi 

फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम (Framycetin skin cream) के कई सारे फायदे हैं। चूंकि यह क्रीम त्वचा से जुड़े कई संक्रमणों का इलाज करती है। इसके उपयोग से संक्रमित कटों, घावों और मामूली जलन में राहत मिलती है। साथ ही इसके उपयोग से आंखों के संक्रमण भी सही होते हैं। इस क्रीम को इस्तेमाल करने से आंख आने पर राहत मिलती है। साथ ही पलकों में सूजन होना और कॉर्नियल अल्सर में भी इससे फायदा मिलता है।

मगर इसके कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं। ऐसे में आपको बिना डॉक्टर की राय इसका उपयोग करने से बचना चाहिए और अगर आपको इसका उपयोग करने के बाद फायदे के जगह नुकसान हो रहा है तो भी डॉक्टर से परामर्श लिया जा सकता है।

Also Read:  सेक्स पावर कैप्सूल की खुराक || बेटनोवेट-एन क्रीम की खुराक ||  एटोरिकॉक्सीब 90 मिलीग्राम टैबलेट की खुराक

फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Framycetin skin cream

प्रश्न: फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम का उपयोग किस लिए किया जाता है?

उत्तर: फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम (Framycetin skin cream) का उपयोग बैक्टीरियल त्वचा संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। इसका उपयोग के आंखों के संक्रमण, संक्रमित कटों, घावों और मामूली रूप से त्वचा के जलने पर किया जाता है। 

प्रश्न: क्या फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम लगाना सुरक्षित है?

उत्तर: अगर आप इसका उपयोग डॉक्टर के अनुसार कर रहे हैं और इसका उपयोग सिर्फ त्वचा पर कर रहे हैं तो यह सुरक्षित है। चूंकि यह केवल बाहरी उपयोग के लिए बनाई गई है।

प्रश्न: क्या फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम की लत लग सकती है?

उत्तर: जी नहीं, इस क्रीम को लगाने से इसकी लत नहीं लगती है। 

प्रश्न: फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम के साइड इफेक्ट क्या हैं?

उत्तर: फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम (Framycetin skin cream) को लगाने के बाद काफी मामूली साइड इफेक्ट होते हैं। इससे मामूली जलन, चुभन, या चिड़चिड़ापन की समस्या हो सकती है। हालांकि यह समस्या काफी कम समय के लिए ही होती है। मगर ज्यादा समय तक इसके साइड इफेक्ट दिखने पर आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। 

प्रश्न: क्या फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम लगाने के बाद ड्राइविंग की जा सकती है? 

उत्तर: जी हां, फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम लगाने के बाद आप बिना किसी परेशानी ड्राइविंग कर सकते हैं। चूंकि यह केवल बाहरी त्वचा पर इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इससे काफी कम साइड इफेक्ट्स होते हैं। लेकिन अगर आपको किसी तरह की कोई समस्या महसूस हो रही है, तो आपको ड्राइविंग करने से बचना चाहिए। 

प्रश्न: क्या फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम का जिगर पर असर पड़ता है? 

उत्तर: जी नहीं, इस क्रीम को लगाने से जिगर पर कोई असर नहीं पड़ता है। चूंकि यह केवल त्वचा पर लगाई जाती है। 

प्रश्न: फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम का किडनी पर क्या असर पड़ता है? 

उत्तर: इस क्रीम को लगाने से किडनी पर किसी तरह का कोई भी असर नहीं पड़ता है। चूंकि यह केवल त्वचा पर लगाई जाती है। ऐसे में किडनी पर इसके असर का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। 

प्रश्न: क्या गर्भवती महिलाएं फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम का उपयोग कर सकती हैं? 

उत्तर: जी हां, गर्भवती महिलाएं भी फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इसकी मात्रा और अन्य सावधानियों के लिए डॉक्टर से राय लेना अच्छा विकल्प है। 

प्रश्न: क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम का उपयोग कर सकती हैं? 

उत्तर: जी हां, स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी इसका उपयोग कर सकती हैं। मगर डॉक्टर से राय लेना जरूरी माना जाता है। 

प्रश्न: क्या फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम को शराब के साथ उपयोग किया जा सकता है?

उत्तर: जी हां, शराब पीने के बाद या पहले भी फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन आपको शराब के साथ इसे खाना नहीं है। वरना कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। 

प्रश्न: फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम कैसे काम करती है?

उत्तर: फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम त्वचा पर संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया के विकास को रोककर काम करती है। यह क्रीम बैक्टीरिया के जीवित रहने के लिए ज़रूरी प्रोटीन के संश्लेषण को रोककर काम करती है। इससे बैक्टीरिया मरने लगते हैं और रोगी को फायदा मिलता है। 

प्रश्न: फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम को लगाने का तरीका क्या है? 

उत्तर: फ्रैमाइसेटिन स्किन क्रीम को आपको काफी कम मात्रा में और सिर्फ संक्रमित क्षेत्र पर लगाना होता है। यह क्रीम आप दिन में 3-4 बार लगा सकते हैं। या फिर आप इसकी जानकारी डॉक्टर से भी ले सकते हैं।

Also Read: न्यूरोबियन आरएफ फोर्टे इंजेक्शन की जानकारी | रिलेन्ट टैबलेट की जानकारी | पैंकरियोफ्लैट टैबलेट की जानकारी

Disclaimer

Capsuleinfo.com does not intend the content of this website to substitute for professional medical advice, diagnosis, treatment, or prevention of diseases and medical conditions. If you have any disease or medical condition, visit a doctor as soon as possible for treatment and/or management.

All informational articles are written according to our editorial research policy and researched and reviewed by a group of doctors & authors to get published on the website.

Found an error ? Notify us

If you find anything irrelevant and wrong information, We request user to notify us on our our mail with subject : Content Issues and URL @ support@capsuleinfo.com

Popular Doctors

0 out of 5

Dr. Gaurav Khandelwal

ENT Specialists
Agra
₹500
Dr. Namit Singhal
0 out of 5

Dr. Namit Singhal

Agra
₹500
Dr. Hemant Goyal Agra India Oncologist
0 out of 5

Dr. Hemant Goyal

Agra
₹500

Related Articles