CapsuleinfoMedicineCombiflam Tablet Uses in Hindi: कॉम्बिफ्लेम टैबलेट की जानकारी, उपयोग और लाभ

Combiflam Tablet Uses in Hindi: कॉम्बिफ्लेम टैबलेट की जानकारी, उपयोग और लाभ

Combiflam Tablet uses in hindi: कॉम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) एक ऐसी टैबलेट है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द के लिए किया जाता है। इस टैबलेट का निर्माण सनोफी इंडिया लिमिटेड (Sanofi India Ltd) द्वारा किया जाता है और इसमें मुख्यत: दो साल्ट होते हैं, जोकि इबुप्रोफेन और पैरासिटामोल है। इसमें इबुप्रोफेन की मात्रा 400mg जबकि पैरासिटामोल की मात्रा 325mg होती है। 

कॉम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) के और भी कई सारे फायदे हैं लेकिन इसका उपयोग डॉक्टर की राय के अनुसार ही करने की सलाह दी जाती है। ताकि किसी को किसी भी तरह का कोई साइड इफेट्स न हो। हमने अपने इस ब्लॉग के जरिए इस टैबलेट के उपयोग और फायदे के बारें में विस्तार से बताया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर इस टैबलेट के अन्य फायदे क्या हैं और इसका उपयोग किन-किन बीमारियों में किया जाता है। 

कॉम्बिफ्लेम टैबलेट का उपयोग – Combiflam Tablet Uses in Hindi 

कॉम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) का उपयोग मुख्य रूप से दर्द से राहत और बुखार का उपचार करने के लिए किया जाता है। चूंकि इसमें इबुप्रोफेन और पैरासिटामोल शामिल है। इसके उपयोग की सारी जानकारी कुछ इस प्रकार है। 

  1. बुखार – कॉम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) में इबुप्रोफेन और पैरासिटामोल होता है, जिस वजह से इसका उपयोग बुखार के इलाज के लिए भी किया जाता है। चूंकि यह दोनों साल्ट बुखार को कम करते हैं। 
  2. सिरदर्द – इस टैबलेट के उपयोग से सिरदर्द में भी काफी रहत मिलती है, जिसका कारण इसमें मौजूद इबुप्रोफेन और पैरासिटामोल है। 
  3. बदन दर्द – अक्सर किसी काम को करने पर या मौसम के बदलाव से भी बदन दर्द शुरू हो जाता है। इस दौरान कॉम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) का उपयोग इसे दूर करने के लिए किया जाता है। 
  4. गठिया – कॉम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) का उपयोग गठिया के उपचार के लिए भी किया जाता है, जिसे कुछ लोग गाउट के नाम से जानते हैं। यह तब होता है जब किसी के शरीर में लंबे समय तक यूरेट का उच्च स्तर बनता है, जो बाद में जोड़ में और उसके आस-पास सुई के आकार के क्रिस्टल बना सकता है। इससे जोड़ो में सूजन हो जाता है। हालांकि डॉक्टर के राय के अनुसार ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए। 
  5. घुटनों और जोड़ों में दर्द – इस टैबलेट का उपयोग घुटनों और जोड़ों में हो रहे दर्द को दूर करने के लिए भी किया जाता है। हालांकि इसके उपयोग से काफी पुराना दर्द सही नहीं होता है। यह टैबलेट आपको थोड़े समय के लिए आराम जरूर दे सकता है। लेकिन अच्छे उपचार के लिए डॉक्टर के पास जाना अनिवार्य है। 
  6. ऑस्टियोआर्थराइटिस – इस टैबलेट का उपयोग ऑस्टियोआर्थराइटिस को कम करने के लिए भी किया जाता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस गठिया का सबसे सामान्य रूप है, जोकि जोड़ों की हड्डियों को ढकने वाली उपास्थि के खराब होने से होता है। मालूम हो कि उपास्थि एक चिकना और दृढ़ ऊतक होता है, जो मनुष्य के शरीर में जोड़ों की गति को घर्षण रहित बनाता है। 
  7. दांत में दर्द – कॉम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) का उपयोग कुछ केसस में दांत के दर्द के लिए भी किया जाता है। हालांकि किसी भी चीज के लिए इसका उपयोग डॉक्टर की राय के अनुसार करना बेहतर होता है। 

Also Read:- एवियन 400 कैप्सूल के उपयोग | ज़ेरोडोल-एसपी टैबलेट के उपयोग | प्रेगा न्यूज़ के उपयोग

कॉम्बिफ्लेम टैबलेट के फायदे – Combiflam Tablet Benefits in Hindi 

सनोफी इंडिया लिमिटेड द्वारा बनाई जा रही कॉम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) के उपयोग से कई सारे फायदे होते हैं। इस टैबलेट में दो दवाएं शामिल हैं, जोकि इबुप्रोफेन और पैरासिटामोल है। यह दोनों दवाएं मुख्यत दर्द निवारक के रूप में उपयोग की जाती हैं। इस टैबलेट का उपयोग करने से दर्द और सूजन खत्म होता है। 

इसके अलावा इसके उपयोग से सिरदर्द, पीठ दर्द, मासिक धर्म के दर्द, दांत दर्द और मांसपेशियों के दर्द में भी आराम मिलता है। साथ ही यह खिंचाव और मोच की समस्या से भी राहत दिलाने में कारगर माना जाता है। मगर कभी भी इसका इस्तेमाल डॉक्टर की राय के अनुसार ही करने की सलाह दी जाती है, ताकि किसी को किसी भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट न हो। यानी साफ़ शब्दों में कहा जाए तो इस टैबलेट के उपयोग से आपको काफी फायदा मिलता है। 

Also Read:- बेटनेसोल टैबलेट के लाभ | लिब्रियम 10 टैबलेट के फायदे | क्लैवैम 625 टैबलेट के फायदे

कॉम्बिफ्लेम टैबलेट को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Combiflam Tablet 

प्रश्न: कॉम्बिफ्लेम टैबलेट का उपयोग किस लिए किया जाता है?

उत्तर: कॉम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) का उपयोग मुख्य रूप से बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द के लिए किया जाता है। हालांकि इसके अलावा पीठ दर्द, मासिक धर्म के दर्द, दांत दर्द और मांसपेशियों के दर्द आदि के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। 

प्रश्न: क्या कॉम्बिफ्लेम टैबलेट की लत लग सकती है?

उत्तर: कॉम्बिफ्लेम टैबलेट की लत नहीं लगती है। मगर इसका सेवन डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा के अनुसार ही करना चाहिए। 

प्रश्न: कॉम्बिफ्लेम टैबलेट के साइड इफेक्ट क्या हैं?

उत्तर: कॉम्बिफ्लेम टैबलेट के इस्तेमाल से सीने में जलन, अपच, मतली और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर की राय के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए। 

प्रश्न: क्या कॉम्बिफ्लेम टैबलेट खाने के बाद ड्राइविंग करनी चाहिए? 

उत्तर: अगर कॉम्बिफ्लेम टैबलेट के इस्तेमाल के बाद आपको किसी तरह की कोई समस्या हो रही है तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। लेकिन अगर आप इसका सेवन करने के बाद भी अच्छा महसूस कर रहे हैं तो आप ड्राइविंग कर सकते हैं। 

प्रश्न: कॉम्बिफ्लेम टैबलेट लेना सुरक्षित है?

उत्तर: अगर आप डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा के अनुसार इसका सेवन कर रहे हैं तो यह सुरक्षित है। 

प्रश्न: क्या कॉम्बिफ्लेम टैबलेट का जिगर पर असर पड़ता है? 

उत्तर: जी हां, कॉम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) लेने पर जिगर पर असर पड़ता है। हालांकि यह असर काफी हल्का होता है, जिस वजह से चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन अगर कोई पहले से जिगर का रोगी है तो उसे डॉक्टर से राय लेना जरुरी है। 

प्रश्न: कॉम्बिफ्लेम टैबलेट का किडनी पर क्या असर पड़ता है? 

उत्तर: कॉम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) लेने पर किडनी पर काफी सामान्य असर पड़ता है, जिस वजह से कोई परेशानी की बात नहीं है। लेकिन अगर कोई किडनी का रोगी है तो उसे डॉक्टर से राय लेना जरूरी है। 

प्रश्न: क्या गर्भवती महिलाएं कॉम्बिफ्लेम टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं? 

उत्तर: जी हां, गर्भवती महिलाएं कॉम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) का उपयोग कर सकती हैं। लेकिन अगर किसी को इसके इस्तेमाल से किसी तरह की कोई समस्या हो रही है तो उसे डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर के राय के अनुसार ही इसका सेवन किया जाए तो वह सबसे बेस्ट है। 

प्रश्न: क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं कॉम्बिफ्लेम टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं? 

उत्तर: जी हां, स्तनपान कराने वाली महिलाएं कॉम्बिफ्लेम टैबलेट (Combiflam Tablet) का उपयोग कर सकती हैं। मगर डॉक्टर की राय लेना जरूरी माना जाता है। 

प्रश्न: क्या कॉम्बिफ्लेम टैबलेट का उपयोग शराब के साथ किया जा सकता है?

उत्तर: शराब के साथ इस टैबलेट का उपयोग करना आपको परेशानी में डाल सकता है। ऐसे में शराब के साथ इसका उपयोग करने से बचना चाहिए। 

Also Read:- एन्टेरोजर्मिना की जानकारी | टैक्सीम-ओ 200 टैबलेट की जानकारी | बेटनोवेट-एन क्रीम की जानकारी

Disclaimer

Capsuleinfo.com does not intend the content of this website to substitute for professional medical advice, diagnosis, treatment, or prevention of diseases and medical conditions. If you have any disease or medical condition, visit a doctor as soon as possible for treatment and/or management.

All informational articles are written according to our editorial research policy and researched and reviewed by a group of doctors & authors to get published on the website.

Found an error ? Notify us

If you find anything irrelevant and wrong information, We request user to notify us on our our mail with subject : Content Issues and URL @ support@capsuleinfo.com

Popular Doctors

0 out of 5

Dr. Gaurav Khandelwal

ENT Specialists
Agra
₹500
Dr. Namit Singhal
0 out of 5

Dr. Namit Singhal

Agra
₹500
Dr. Hemant Goyal Agra India Oncologist
0 out of 5

Dr. Hemant Goyal

Agra
₹500

Related Articles