Ibuprofen Tablet Uses in Hindi: आपको जीवन में कभी न कभी किसी प्रकार के दर्द का सामना करना पड़ा होगा, जैसे कि सिरदर्द , दांत में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, आदि। शरीर में होने वाले दर्द और सूजन के इलाज के लिए डॉक्टर अक्सर ibuprofen tablet खाने की सलाह देते हैं। यह एक बहुत ही अच्छी दर्दनिरोधक दवा है जिसके सेवन के आधे घंटे के अंदर ही दर्द और सूजन से आराम मिलता है ।
यह दवा केमिस्ट पर बहुत ही आराम से मिल जाती है लेकिन आपको डॉक्टर की सलाह के बिना इसको नहीं खाना चाहिए । Ibuprofen की खुराक उम्र और अन्य लक्षणों के हिसाब से होती है, जिसे डॉक्टर ही बेहतर बता सकते हैं। आईये Ibuprofen Tablet Uses in Hindi के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करें ।
Ibuprofen क्या है?
इबुप्रोफेन (Ibuprofen) एक दर्द निवारक दवा है। इसे आसान शब्दों में इस प्रकार समझा जा सकता है। यह एक ऐसी दवा है जो दर्द, सूजन और बुखार को कम करने में मदद करती है। यह शरीर में उन तत्वों (प्रोस्टाग्लैंडिंस) को बनने से रोकती है, जो दर्द, बुखार और सूजन पैदा करते हैं।
इबुप्रोफेन को नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग (NSAID) की श्रेणी में रखा जाता है। डॉक्टर इसे हल्के से मध्यम दर्द और सूजन से जुड़ी कई समस्याओं में लिखते हैं। सही खुराक और सीमित समय तक इसका उपयोग करने पर यह प्रभावी साबित हो सकती है, लेकिन बिना सलाह के लंबे समय तक या अधिक मात्रा में लेने से पेट, किडनी और हृदय से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
Ibuprofen tablet uses in Hindi
ibuprofen tablet uses in hindi निम्नलिखित हैं:
- सिरदर्द,
- दांत दर्द,
- मांसपेशियों में दर्द,
- बुखार,
- मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन
- गठिया के दर्द जैसी समस्या
Ibuprofen tablet की खुराक (डोज़)

इबुप्रोफेन 200mg, 400mg, और 600mg जैसी अलग-अलग मात्रा में आती है। इसे लेने का तरीका आपकी बीमारी और ज़रूरत पर निर्भर करता है, इसलिए हमेशा डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
कैसे लें
- गोलियों या कैप्सूल को पानी, दूध या जूस के साथ निगल लें।
- गोली को चबाएँ या तोडें नहीं, क्योंकि इससे मुँह और गले में जलन हो सकती है।
- अगर आपको पेट में जलन होती है, तो इसे भोजन के साथ लेना बेहतर रहता है।
- अगर कोई व्यक्ति गोली नहीं निगल सकता, तो यह घुलने वाली गोली या तरल रूप में भी उपलब्ध है।
खुराक भूल जाने पर
यदि आप खुराक लेना भूल गए हैं और याद आने पर अगली खुराक का समय हो गया है, तो भूली हुई खुराक न लें और अगली खुराक समय पर लें। अगर आप अक्सर खुराक भूल जाते हैं, तो रिमाइंडर या अलार्म सेट करना बेहतर होता है|
Read Also: Ciprofloxacin Tablet Uses in Hindi: संक्रमण में उपयोग, डोज और सावधानियां
Ibuprofen tablet की अधिक मात्रा (Overdose) लेने के प्रभाव
यदि गलती से इबुप्रोफेन की मात्रा अधिक हो जाए, तो ये लक्षण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लें या नजदीकी अस्पताल जाएं।
- बीमार महसूस करना,
- पेट में दर्द, और बहुत नींद आना।
- उल्टी में खून आना,
- सांस फूलना, और हृदय गति (दिल की धड़कन) में बदलाव महसूस होना।
Ibuprofen tablet के संभावित दुष्प्रभाव (side effects)
यदि आपको इनमें से कोई भी दुष्प्रभाव महसूस हो, तो जितनी जल्दी हो सके दवा लेना बंद कर देना चाहिए और यदि लक्षण बिगड़ते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
- पाचन संबंधी: दस्त, मतली, और उल्टियाँ।
- शारीरिक संवेदनाएं: सिरदर्द, चक्कर आना, मांसपेशियों में दर्द, और जोड़ों का दर्द।
- मानसिक और इंद्रिय संबंधी: चिंता, धुंधली दृष्टि, भ्रांति, नींद की समस्या, और मुँह में धात्विक स्वाद (metallic taste) आना।
- त्वचा संबंधी: त्वचा की सूजन और चकत्ते।
Ibuprofen tablet लेते समय बरती जाने वाली सावधानियाँ

यदि आप इस दवा का सेवन कर रहे हैं तो नीचे लिखी हुई बातों का ध्यान रखें:
- यदि आपको इबुप्रोफेन या एस्पिरिन जैसी एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाओं से एलर्जी है, तो डॉक्टर को ज़रूर बताएं.
- अस्थमा, रक्त विकार, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप या आंतों के संक्रमण जैसी समस्या होने पर डॉक्टर को सूचित करें.
- यह दवा कुछ लोगों में किडनी की समस्या पैदा कर सकती है, इसलिए दिन भर पानी पीकर शरीर को हाइड्रेटेड रखना चाहिए.
- दिल के दौरे के प्रति संवेदनशील लोगों को यह दवा नहीं लेनी चाहिए.
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए.
- यदि आप पहले से कोई अन्य दवा ले रहे हैं, तो इबुप्रोफेन लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.
- कुछ अन्य दवाओं (जैसे पैरासिटामोल, लोटेंसिन, कैपोटेन, कोरग आदि) के साथ इसका मेल डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए,
- यदि आप कोई हर्बल दवा, सप्लीमेंट या अन्य दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर से पूछना सबसे अच्छा होता है।
- इबुप्रोफेन को हमेशा सामान्य कमरे के तापमान पर ही रखना चाहिए।
निष्कर्ष: Ibuprofen Tablet Uses in Hindi
इबुप्रोफेन एक जेनेरिक दवा है जो आसानी से उपलब्ध है, लेकिन बेहतर परिणाम और साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए डॉक्टर से खुराक (डोज़) के बारे में सलाह लेना सबसे अच्छा रहता है। यह दवा अक्सर दर्द होने में प्रयोग की जाती है और जल्द ही आराम देती है। डॉक्टर इस दवा को दांत के दर्द, मांसपेशियों के दर्द, सूजन आदि परिस्थितियों में देते हैं। लेकिन याद रखिये दवा खुराक के अनुसार ही लें । कम या ज़्यादा दवा हानिकारक हो सकती है।
Read Also: How Clinicians Choose an Antibiotic for a UTI Safely
अक्सर पूछे जाने वाले कुछ मुख्य सवाल: Ibuprofen Tablet Uses in Hindi
Ibuprofen कैसे काम करता है?
यह शरीर में उस एंजाइम (COX) को रोकता है जो दर्द और सूजन पैदा करता है और मरीज़ को दर्द में आराम पहुँचाती है ।
Ibuprofen किन समस्याओं में उपयोगी है?
इसका उपयोग मुख्य रूप से सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन, गठिया और बुखार के इलाज के लिए किया जाता है।
Ibuprofen के कुछ सामान्य ब्रांड नाम बताएं।
इसके कुछ जाने-माने ब्रांड नाम एडविल (Advil), मोट्रिन (Motrin) और नूरोफेन (Nurofen) हैं।
क्या Ibuprofen को खाली पेट लिया जा सकता है?
इसे खाली पेट लिया तो जा सकता है, लेकिन पेट में जलन से बचने के लिए इसे भोजन के साथ लेना ज्यादा अच्छा होता है।
Ibuprofen के दुष्प्रभाव क्या हैं?
आमतौर पर इससे पेट खराब होना, सीने में जलन और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में यह अधिक गंभीर समस्याएं भी पैदा कर सकता है, जैसे पेट से खून आना (रक्तस्राव), एलर्जी से जुड़ी प्रतिक्रियाएं, और किडनी (गुर्दे) से संबंधित परेशानियां।



