CapsuleinfoMedicineEndura Mass Uses in Hindi: एंडोरा मास की जानकारी, साइड इफ़ेक्ट, लाभ...

Endura Mass Uses in Hindi: एंडोरा मास की जानकारी, साइड इफ़ेक्ट, लाभ और कीमत

Endura Mass एक वेट गेनर है। यह मुख्य तौर पर मार्केट में पाउडर फॉर्म में उपलब्ध होता है। एंडोरा मास का उपयोग डॉक्टर की सलाह के अनुसार उन लोगों को दिया जाता है जो बहुत ही कमजोर और दुबले – पतले होते हैं। Endura mass शरीर मे सोडियम, आयरन, विटामिन B12, विटामिन b1, फोलिक एसिड, फास्फोरस की कमी की पूर्ति करता है। और शरीर को संपूर्ण पोषण प्रदान करता है । इसी के साथ-साथ एंडोरा मास हड्डियों की मजबूती और कैल्शियम की कमी को भी पूरा करने में बहुत ही लाभदायक है। अगर उम्र के हिसाब से आपका वज़न बहुत कम है और आप अपना वज़न बढ़ाना चाहते हैं तो आप डॉक्टर की सलाह से Endura mass का सेवन कर सकते हैं। 

यह पाउडर 3 महीने के अंदर आपका वजन को बढ़ाने की क्षमता रखता है। यदि आप प्रोटीन पाउडर लेते हैं, तो आप साथ में Endura mass का सेवन भी कर सकते हैं। इसके उपयोग से मसल्स की रिकवरी बहुत जल्दी होती है। जो लोग सालों से पतलेपन की समस्या से परेशान है ऐसे लोग Endura mass का उपयोग कर सकते हैं। Endura Mass वज़न बढ़ाने के लिए सुरक्षित पाउडर है। शुरू में तो इसका ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता परंतु 20 से 25 दिन बाद आपका वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। 3 महीने में आप 6 से 8 किलो वज़न बड़ी आसानी से बढ़ा सकते हैं।

जो लोग कसरत करते हैं वह भी Endura mass का उपयोग डॉक्टर द्वारा बताई मात्रा के अनुसार कर सकते हैं। एंडोरा मास शरीर को सोया, प्रोटीन, खनिज, वसा व कार्बोहाइड्रेट भी प्रदान करता है। एंडोरा मास् मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक है। इस लेख में हम आपको Endura mass के बारे में इसके लाभ, नकारात्मक प्रभाव, इसको लेने का तरीका आदि खास बातों को बताने जा रहे हैं।

एंडोरा मास की जानकारी | Information About Endura Mass in Hindi

1) Endura mass- सप्लीमेंट प्रोडक्ट

2) सामग्री- चीनी, खनिज पदार्थ, कार्बोहाइड्रेट, मलाई रहित दूध, विटामिन ए, बी 1, बी 12, सी, ई, सोया प्रोटीन, दूध का अर्क,फाइबर आहार और जोड़ा स्वाद

3) प्रकार-  पाउडर फॉर्म

4) भंडारण- कमरे के तापमान पर

5) निर्माता- एंडोरा लैब

6) इस्तेमाल: पोषण तत्वों की पूर्ति

7) Endura Mass Flavours- वैनिला, स्ट्रौबरी, केसर, चॉकलेट

 नोट: छोटे बच्चों तथा पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।

Also Read: डुल्कोफ्लेक्स 5 मिलीग्राम टैबलेट की जानकारी | न्यूरोबियन आरएफ फोर्टे इंजेक्शन की जानकारी

एंडोरा मास के लाभ | Benefits of Endura Mass in Hindi

Endura mass का उपयोग वजन बढ़ाने तथा शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने में किया जाता है। यह वेट गेनर शुद्ध शाकाहारी होता है। इसके सेवन से हम दुबले -पतले और कमजोर शरीर को सुंदर, सुडौल और मजबूत रूप दे सकते हैं। यह  पतले लोगों का वज़न बढ़ाने के लिए बहुत ही उपयोगी पाउडर है। आईए जानते हैं इससे होने वाले कुछ महत्वपूर्ण  फायदे :-

  1. वज़न में बढ़ोतरी
  2. शारीरिक सहनशक्ति में बढ़ोतरी
  3. रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी
  4. मांसपेशियों के निर्माण में सहायक
  5. पोषक तत्वों की पूर्ति
  6. हड्डियों की मजबूती
  7. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी
  8. मसल्स बनाने में सहायक
  9. शारीरिक ऊर्जा में बढ़ोतरी

Also Read: मेनोहेल्प सिरप के लाभ | सिनारेस्ट टैबलेट के लाभ | ज़िन्कोविट टैबलेट के लाभ

एंडोरा मास के नकारात्मक प्रभाव | Negative Effects of Endura Mass in Hindi

 वैसे तो Endura mass एक सुरक्षित सप्लीमेंट माना जाता है। इसके कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होते। परंतु अधिक मात्रा में सेवन करने से कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। Endura mass से होने वाले कुछ सामान्य नकारात्मक प्रभाव:

  1. कब्ज
  2. ढीली गति
  3. चयापचय असंतुलन
  4. मतली
  5. निर्जलीकरण
  6. गैस
  7. अपच 
  8. उल्टी 

Also Read: डिस्प्रिन टैबलेट के साइड इफेक्ट | ओकासेट टैबलेट के साइड इफेक्ट | मेफ्टल पी टैबलेट के साइड इफेक्ट

एंडोरा मास को लेने का तरीका | How to Take Endura Mass in Hindi

यदि आप एंडोरा मास का सेवन करते हैं तो आप इसकी सहायता से अपने शरीर को सुंदर सुडौल तथा मजबूत बना सकते हैं। इसका उपयोग लड़का, लड़की सभी उम्र के व्यस्त लोग कर सकते हैं। जिससे आपको काफी शारीरिक लाभ मिलते हैं। Endura mass बहुत ही आसानी से मिलने वाला प्रोडक्ट है। जो करीब की मेडिकल स्टोर पर हमेशा उपलब्ध होता है। डॉक्टर द्वारा बताए गए निर्देशों के अनुसार इसका सेवन करना चाहिए। डॉक्टर आपकी उम्र, लिंग और समस्याओं के आधार पर ही खुराक लेने का निर्देश देगा। जरूर से ज्यादा मात्रा या कम मात्रा में सेवन करने से इलाज विफल हो जाता है आमतौर पर डॉक्टर द्वारा बताई जाने वाली खुराक इस तरह है:

 वयस्कों के लिए

1) सप्लीमेंट का प्रकार-  पाउडर फॉर्म

2) पर्याप्त उम्र- 15 साल से अधिक

3) कब लें- प्रतिदिन( सुबह-शाम)

4) कैसे लें– खाना खाने के बाद

5) सेवन– ठंडा या गर्म दूध के साथ

6) कितनी बार- 2 से 3 चम्मच

7) अवधि- 3 से 4 माह

8) बुजुर्गों के लिए

9) सप्लीमेंट का प्रकार-  पाउडर फॉर्म

10) पर्याप्त उम्र- 15 साल से अधिक

11) कब लें- प्रतिदिन( सुबह-शाम)

12) कैसे लें- खाना खाने के बाद

13) सेवन- ठंडा या गर्म दूध के साथ

14) कितनी बार- 2 से 3 चम्मच

15) अवधि- 3 से 4 माह

 नोट: छोटे बच्चों को एंडोरा मास का सेवन नहीं करना चाहिए ।

Also Read: एनज़ोफ्लैम टैबलेट की खुराक | हिफेनैक पी टैबलेट की खुराक | एल्प्रैक्स 0.25 टैबलेट की खुराक

एंडोरा मास को लेने से संबंधित सावधानियां व सुझाव | Precautions and Tips Related to Taking Endura Mass in Hindi

Endura mass से सम्बंधित कुछ सावधानियां एवं चेतावनियां:

  1. Endura mass का उपयोग करने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी आयु 15 साल से अधिक होना चाहिए। एंडोरा मास का उपयोग डॉक्टर द्वारा बताएं निर्देशों के अनुसार ही करना चाहिए।
  1. जरूर से ज्यादा मात्रा में एंडोरा मास लेने से चेहरे पर सूजन तथा चेहरे पर छोटे-छोटे दानों की समस्या बन सकती है। लिमिटेड मात्रा में ही रोजाना एंडोरा मास लेना चाहिए। जिस प्रकार सेवन के लिए कहा गया है उसी प्रकार सेवन करें ।
  1. जो लोग पहले से ही अधिक मोटे हैं उन लोगों को एंडोरा मास का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  1. यदि आपको सोया से एलर्जी है तो एंडोरा मास का सेवन न करें ।
  1. गर्भवती महिलाएं तथा स्तनपान करने वाली महिलाओं को एंडोरा मास का सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
  1. 15 साल से कम बच्चों को एंडोरा मास ना दें। यह बच्चों के लिए उपयोगी नहीं है।
  1. एंडोरा मांस लेने से पहले डॉक्टर को अपनी चिकित्सा इतिहास व एलर्जी के बारे में जरूर बताएं।
  1. एंडोरा मास का उपयोग हमेशा वर्कआउट के बाद करें सोने से पहले इसका सेवन न करें ।

एंडोरा मास से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर | Endura Mass FAQs and Answers

प्रश्न: Endura mass क्या है?

उत्तर: एंडोरा मासएक वेट गेनर है । जिसकी सहायता से कमजोर शरीर का वज़न बढ़ाया जा सकता है। तथा शरीर में होने वाली पोषक तत्वों की कमी की पूर्ति की जा सकती है। इसके उपयोग से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।

प्रश्न: Endura mass का उपयोग कब किया जाता है?

उत्तर: एंडोरा मास का उपयोग भूख में कमी और शरीर का बहुत ज्यादा पतला दुबला होने की स्थिति में किया जाता है। इसके  इस्तेमाल से शरीर को सुंदर, सुडौल और मजबूत बनाया जा सकता है।

प्रश्न: Endura mass के लेने से क्या नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं?

उत्तर: जरूर से ज्यादा मात्रा में एंडोरा मास के सेवन से कुछ सामान्य नकारात्मक प्रभाव शरीर पर पड़ सकते हैं। जैसे चेहरे पर दाने होना, कब्ज, अपच, गैस और चेहरे पर सूजन का आना ।

प्रश्न: Endura mass का सेवन किस आयु में करना चाहिए?

उत्तर: एंडोरा मास का सेवन 15 साल से अधिक आयु में किया जाता है। छोटे बच्चों के लिए यह उपयोगी नहीं है।

प्रश्न: Endura mass गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है?

उत्तर: गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माता को इसका सेवन डॉक्टर के परामर्श के बाद ही करना चाहिए।

प्रश्न: Endura mass का सेवन कैसे करना चाहिए?

उत्तर: एंडोरा मास का सेवन हमेशा ठंडे या गर्म दूध वह जूस के साथ सुबह-शाम नियमित समय पर ही करना चाहिए। तथा वर्कआउट के बाद ही सेवन करें सोने से पहले इसके सेवन से बचे।

प्रश्न: Endura mass का उपयोग कब नहीं करना चाहिए?

उत्तर: एंडोरा मास उन लोगों के लिए उपयोगी नहीं है जिनका वजन पहले से ही ज्यादा हो या उन्हें सोया तथा Endura mass के किसी भी तत्व से एलर्जी हो ।

Read More: Zerodol-SP Tablet in Hindi | Clavam 625 Tablet in Hindi

Disclaimer

Capsuleinfo.com does not intend the content of this website to substitute for professional medical advice, diagnosis, treatment, or prevention of diseases and medical conditions. If you have any disease or medical condition, visit a doctor as soon as possible for treatment and/or management.

All informational articles are written according to our editorial research policy and researched and reviewed by a group of doctors & authors to get published on the website.

Found an error ? Notify us

If you find anything irrelevant and wrong information, We request user to notify us on our our mail with subject : Content Issues and URL @ support@capsuleinfo.com

Popular Doctors

0 out of 5

Dr. Gaurav Khandelwal

ENT Specialists
Agra
₹500
Dr. Namit Singhal
0 out of 5

Dr. Namit Singhal

Agra
₹500
Dr. Hemant Goyal Agra India Oncologist
0 out of 5

Dr. Hemant Goyal

Agra
₹500

Related Articles