CapsuleinfoMedicineCtax 50mg Tablet Uses in Hindi: सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट के उपयोग...

Ctax 50mg Tablet Uses in Hindi: सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट के उपयोग और फायदे

Ctax 50mg Tablet uses in hindi: सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट (Ctax 50mg Tablet) का उपयोग मुख्यत बच्चों द्वारा बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। इसका उपयोग कान, आंख, नाक, गले, फेफड़े आदि में होने वाले बैक्टीरियल संक्रमण के लिए किया जाता है। इसकी सारी जानकारी आपको हमारे इस ब्लॉग में आगे बारीकी से मिल जाएगी। साथ ही आप इसके फायदे भी जान सकेंगे। 

मगर उससे पहले यह जान लीजिए कि इसमें सेफिक्साइम (Cefixime) नामक साल्ट होता है, जोकि बैक्टीरियल संक्रमणों के इलाज के लिए उपयोग किया जाता है। मगर इसका उपयोग करने से कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इस वजह से इसके उपयोग से पहले डॉक्टर से राय लेना जरूरी है यानी साफ़ शब्दों में कहा जाए तो डॉक्टर द्वारा इसको लेने की सलाह देने के बाद ही इसे लेना चाहिए। इस दवा का निर्माण ज़ुवेंटस हेल्थकेयर लिमिटेड (Zuventus Healthcare Ltd) द्वारा किया जाता है और इसे 30°C से कम तापमान पर रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अब आइए सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट (Ctax 50mg Tablet) के उपयोग और लाभ के बारे में बारीकी से जानते हैं। 

सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट के उपयोग – Ctax 50mg Tablet Uses in Hindi

यह दवा एक एंटीबायोटिक दवा है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से बैक्टीरियल संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है। इसका उपयोग कई तरह के बैक्टीरियल संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है। सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट (Ctax 50mg Tablet) का उपयोग कान, आंख, फेफड़े, त्वचा, नाक, गला, जठरांत्र संबंधी मार्ग और मूत्र पथ में होने वाले इन्फेक्शन के लिए किया जाता है। 

साथ ही इस दवा का उपयोग बच्चों और किशोरों में सरल टाइफाइड बुखार के इलाज में भी किया जाता है। मगर बच्चों को इसकी खुराक देने से पहले डॉक्टरों से राय लेना जरूरी है। ताकि किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट देखने को न मिले। इस दवा का उपयोग खाना खाने के करीब 2 घंटा पहले या 2 घंटे बाद किया जा सकता है। इस टैबलेट का उपयोग सर्दी और फ्लू के लक्षणों में नहीं करना चाहिए। 

Read Also: एवियन 400 के उपयोग | मेट्रोनिडाज़ोल टैबलेट के उपयोग | डोलो 650 टैबलेट के उपयोग

सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट के फायदे – Ctax 50mg Tablet Benefits in Hindi 

सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट (Ctax 50mg Tablet) का उपयोग करने से कई तरह के बैक्टीरियल संक्रमणों का इलाज होता है। यह शरीर में संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारकर काम करता है। इसका उपयोग करने से यूरिन इन्फेक्शन, कान में इन्फेक्शन, स्किन इन्फेक्शन, फेफड़े में इन्फेक्शन, गले में इन्फेक्शन, आंख में इन्फेक्शन आदि की समस्या दूर होती है। इन सभी चीजों के अलावा इस दवा से सरल टाइफाइड बुखार के इलाज में भी फायदा मिलता है। 

मगर इसका उपयोग डॉक्टर से राय लेने के बाद ही करना चाहिए। इस दवा का फायदा मुख्यत बच्चों को होता है और इसे बच्चों द्वारा ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इस दवा में सेफिक्साइम की मात्रा 50mg होती है। इसलिए इसे बच्चों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। 

Read Also: बेस्टोजाइम सिरप के फायदे | लोपरामाइड (कैडिला) टैबलेट के फायदे | जिंकोविट टेबलेट के फायदे

सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Ctax 50mg Tablet

प्रश्न: सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट का उपयोग किस लिए किया जाता है?

उत्तर: सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट (Ctax 50mg Tablet) का उपयोग बच्चों में होने वाले बैक्टीरियल संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है। इसका उपयोग कान, आंख, नाक, गले, फेफड़े, जठरांत्र संबंधी मार्ग और मूत्र पथ आदि में होने वाले बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज के लिए किया जाता है। 

प्रश्न: क्या सी टैक्स टैबलेट की लत लग सकती है?

उत्तर: जी नहीं, इस दवा का उपयोग करने से इसकी लत नहीं लगती है। मगर सावधानी के लिए बच्चों द्वारा इसका उपयोग डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा के अनुसार ही करना चाहिए। साथ ही अगर बच्चों को इसका उपयोग करने के बाद ऐसा कुछ महसूस हो रहा है तो आप बिना देरी किए डॉक्टर से मिल सकते हैं। 

प्रश्न: क्या सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट लेना सुरक्षित है?

उत्तर: जी हां, इस टैबलेट का उपयोग करना सुरक्षित है। मगर आपको बच्चों द्वारा इसका उपयोग कराने से पहले डॉक्टर से राय लेना जरूरी है, ताकि इस दवा से होने वाले साइड इफेक्ट्स से बचा जा सके। बिना डॉक्टर की राय लिए इसका उपयोग हानिकारक हो सकता है। 

प्रश्न: सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट के साइड इफेक्ट्स क्या हैं?

उत्तर: सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट (Ctax 50mg Tablet) का उपयोग करने से कई तरह के साइड इफेक्ट्स होते हैं। इस टैबलेट को लेने से पेट में दर्द, एलर्जी, मिचली आना, अपच और डायरिया (दस्त) की समस्या हो सकती है। इसलिए बच्चों द्वारा इसका उपयोग डॉक्टर की राय लेने के बाद ही किया जाना चाहिए।  

प्रश्न: क्या सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट का उपयोग बच्चों द्वारा किया जा सकता है? 

उत्तर: जी हां, इस टैबलेट का उपयोग बच्चों द्वारा आसानी से किया जा सकता है। चूंकि यह दवा बच्चों के लिए ही बनाई गई है। मगर बच्चों द्वारा इसका उपयोग डॉक्टर से राय लेने के बाद ही करना चाहिए। बड़े लोगों के लिए सी टैक्स 200mg टैबलेट (Ctax 200mg Tablet) का उपयोग किया जा सकता है। 

प्रश्न: क्या सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट लेने के बाद ड्राइविंग की जा सकती है? 

उत्तर: इस टैबलेट का उपयोग मुख्यत बच्चों द्वारा किया जाता है। ऐसे में चाहे बच्चे ने इस टैबलेट को लिया हो या न लिया हो उसे ड्राइविंग नहीं करनी चाहिए। हालांकि अगर कोई सी टैक्स-ओ 200mg टैबलेट का उपयोग करता है तो वह ड्राइविंग कर सकता है। सी टैक्स-ओ 200mg टैबलेट का उपयोग वयस्कों और बड़ी उम्र के व्यक्तियों द्वारा किया जाता है। 

प्रश्न: क्या सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट से जिगर पर असर पड़ता है?

उत्तर: जी हां, इस टैबलेट का उपयोग करने से जिगर पर असर पड़ता है, जिस वजह से जिगर के रोगियों को यह टैबलेट बिना डॉक्टर की राय के नहीं करनी चाहिए। बच्चों को इसके साइड इफेक्ट से बचाने के लिए उपयोग से पहले डॉक्टर से राय लेना जरूरी है। 

प्रश्न: क्या गर्भवती महिलाएं सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं? 

उत्तर: जी नहीं, गर्भवती महिलाओं द्वारा इस टैबलेट का उपयोग नहीं किया जा सकता है। चूंकि सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट बच्चों के लिए बनाई गई है। हालांकि गर्भवती महिलाएं सी टैक्स-ओ 200mg टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं। लेकिन उससे पहले उन्हें डॉक्टर से राय लेना जरूरी है। 

प्रश्न: क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं? 

उत्तर: जी नहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं द्वारा सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट (Ctax 50mg Tablet) का उपयोग नहीं किया जा सकता है। चूंकि इसे बच्चों के लिए बनाया गया है। अगर स्तनपान कराने वाली महिलाओं को किसी तरह का कोई बैक्टीरियल संक्रणम हुआ है तो वह सी टैक्स-ओ 200mg टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं। मगर उन्हें डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद और इसकी खुराक का पता करके ही इसका उपयोग करना चाहिए। 

प्रश्न: क्या सी टैक्स-ओ 50mg टैबलेट का उपयोग शराब के साथ किया जा सकता है? 

उत्तर: जी नहीं, इस टैबलेट के साथ शराब का उपयोग करना हानिकारक हो सकता है। इससे शरीर में नई बीमारियां पैदा हो सकती हैं। हालांकि बिना इस टैबलेट के भी बच्चों को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। चूंकि इससे कई तरह के साइड इफेक्ट्स होते हैं। 

Read Also:  डुल्कॉलेक्स 5 एमजी टैबलेट की जानकारी | न्यूरोबियन आरएफ फोर्ट इन्जेक्शन की जानकारी | मेनोहेल्प सिरप की जानकारी

Disclaimer

Capsuleinfo.com does not intend the content of this website to substitute for professional medical advice, diagnosis, treatment, or prevention of diseases and medical conditions. If you have any disease or medical condition, visit a doctor as soon as possible for treatment and/or management.

All informational articles are written according to our editorial research policy and researched and reviewed by a group of doctors & authors to get published on the website.

Found an error ? Notify us

If you find anything irrelevant and wrong information, We request user to notify us on our our mail with subject : Content Issues and URL @ support@capsuleinfo.com

Popular Doctors

0 out of 5

Dr. Gaurav Khandelwal

ENT Specialists
Agra
₹500
Dr. Namit Singhal
0 out of 5

Dr. Namit Singhal

Agra
₹500
Dr. Hemant Goyal Agra India Oncologist
0 out of 5

Dr. Hemant Goyal

Agra
₹500

Related Articles