CapsuleinfoBlogLevocetirizine tablet uses in Hindi: एलर्जी के लक्षणों में राहत, उपयोग और...

Levocetirizine tablet uses in Hindi: एलर्जी के लक्षणों में राहत, उपयोग और खुराक

Levocetirizine tablet uses in Hindi: एलर्जी आज कल बोहोत आम हो गयी है और लोगो को बदलते मौसम, धुल, और कई चीजूं से एलर्जी होती है इसके लक्षण है बार बार छींक आना, अचानक से नाक बंद होजाना, शासन लेने में परेशानी होना या स्किन पर छूटे छोटे दाने होजाना। कई लोगो की आँखों से पानी आता है और खुजली होती है अजबकी कुछ लोगों की स्किन पर खुजली होती है । यह सब लक्षण एलर्जी की और इशारा करते हैं ।

अगर किसी को एलर्जी होती है तो डॉक्टर उनको लेवोसिट्रीज़ीन टेब्लेट खाने की सलाह देते हैं। यह दवाई एलर्जी के इलाज के बेहतरीन है और बोहोत जल्द असर करती है। यह दवा शरीर में एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थ “हिस्टामाइन” के असर को कम करती है जिससे एलर्जी से होने वाली परेशानियां कम हो जाती है । आईये इस लेख में levocetirizine tablet uses in Hindi के बारे में विस्तार से जानें ।

Levocetirizine यह क्या है?

                                                                                                                                                          यह एक एंटी-एलर्जी दवा है जो शरीर में एलर्जी पैदा करने वाले रसायनों (हिस्टामाइन) के असर को कम करती है। हालाँकि यह बिना डॉक्टर की पर्ची के भी मिल जाती है, लेकिन इसे डॉक्टर की सलाह पर ही लेना सबसे सुरक्षित होता है। इसका मुख्य इस्तेमाल एलर्जी के लक्षणों को ठीक करने के लिए होता है।

Levocetirizine tablet uses in hindi 

Levocetirizine एक बहुत ही ज़्यादा प्रयोग होने वाली दवाई है जो कई तरह की एलर्जी सही करने में काम आती है। Levocetirizine tablet uses in hindi नीचे दिए गए हैं: 

  1. नाक बहना, 
  2. आँखों से पानी आना, 
  3. त्वचा में खुजली या लालिमा होना।
  4. मौसमी एलर्जी या पालतू जानवरों (फफूंद, फर) से होने वाली एलर्जी।
  5. त्वचा पर चकत्ते, 
  6. पित्ती (hives), 
  7. जलन या कीड़े के काटने के बाद होने वाली एलर्जी। 

Read Also: Ciprofloxacin Tablet Uses in Hindi: संक्रमण में उपयोग, डोज और सावधानियां

Levocetirizine Tablet  की खुराक

Levocetirizine Tablet की खुराक
Levocetirizine Tablet की खुराक

वयस्कों और बच्चों की खुराक अलग-अलग होती है, इसलिए उम्र और लक्षणों के आधार पर सही खुराक के लिए हमेशा डॉक्टर से पूछें। आमतौर पर इस दवाई की खुराक यह है: 

  • व्यसकों और 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे – 5 मिलीग्राम दिन में एक बार 
  • 6 से 12 वर्ष के बच्चे – 2.5 मिलीग्राम दिन में 1 बार 
  • 2 से 6 वर्ष ke bacche –  1.25 मिलीग्राम दिन में 1 बार 

खुराक भूल जाने पर :

यदि आप एक खुराक भूल गए हैं, तो याद आते ही उसे ले लें। लेकिन अगर अगली खुराक का समय हो गया है, तो भूली हुई खुराक को छोड़ दें। एक साथ दोहरी खुराक (double dose) कभी न लें।    

यदि गलती से इस दवा की मात्रा अधिक हो जाए, तो व्यक्ति को अत्यधिक थकान, कमजोरी, बहुत ज़्यादा सुस्ती (तंद्रा) या बेचैनी महसूस हो सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और यदि लक्षण गंभीर हो जाएं, तो अस्पताल के इमरजेंस विभाग (आपातकालीन कक्ष) में जाएं।

लेवोसेटिरिज़िन (Levocetirizine) को लेने के तरीके 

यदि आपको यह दवा खानी है तो इसके प्रयोग के तरीके नीचे लिखे हैं: 

  1. Levocetirizine tablet डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लें ।           
  2. इसकी अधिक मात्रा लेने से बचें और इसे लंबे समय तक नहीं लेना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से दुष्प्रभाव का खतरा बढ़ सकता है।
  3. दवाई के पैकेट पर लिखे हुए निर्देशों को अच्छे से पढ़ें, उसके बाद ही इसका सेवन करें  ।
  4. इसे रात के भोजन के बाद लेना बेहतर होता है।
  5. यदि बच्चों को दवा देनी हो, तो सही मात्रा मापने के लिए डॉक्टर द्वारा बताए गए चम्मच या कप का ही उपयोग करें।

Read Also: How Clinicians Choose an Antibiotic for a UTI Safely

Levocetirizine Tablet के दुष्प्रभाव (Side Effects)

यदि आपको ये लक्षण दिखाई दें, तो दवा लेना बंद कर देना चाहिए:

  1. थकान
  2. कमज़ोरी और नींद/सुस्ती (तंद्रा) महसूस होना।
  3. मुँह सूखना और गले में तकलीफ।
  4. बुखार।
  5. नाक से खून बहना।
  6. पूरे शरीर पर चकत्ते पड़ना।       

Levocetirizine Tablet से जुडी सावधानियाँ:

 लेवोसेटिरिज़िन लेते समय बरती जाने वाली सावधानियाँ निम्नलिखित हैं:

  1. डॉक्टर के संपर्क में रहें: 

दवा सही से काम कर रही है या नहीं, यह जानने के लिए डॉक्टर के संपर्क में रहें। वे ज़रूरत पड़ने पर रक्त या मूत्र परीक्षण की सलाह दे सकते हैं।

  1. पेशाब संबंधी समस्या

यह दवा पेशाब करने में कठिनाई या दर्द पैदा कर सकती है, ऐसे में तुरंत डॉक्टर को बताएं।

  1. गाड़ी न चलाएं: 

इसे लेने के बाद कमज़ोरी या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए गाड़ी चलाने से बचना चाहिए।

  1. अन्य दवाओं/शराब के साथ: 

शराब या ऐसी कोई भी अन्य दवा जो इसके साथ प्रतिक्रिया कर सकती है, न लें। अवसाद-रोधी (antidepressants) या नींद की गोलियां लेने वाले व्यक्तियों को इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर से पूछना चाहिए।

  1. गर्भावस्था और अन्य बीमारियाँ: 

गर्भवती महिलाओं को यह दवा लेने से बचना चाहिए। इसके अलावा, यदि आपको प्रोस्टेट या किडनी (गुर्दे) की कोई समस्या है, तो डॉक्टर को ज़रूर बताएं।

निष्कर्ष


Levocetirizine Tablet एलर्जी से जुड़े लक्षणों जैसे छींक आना, नाक बहना, आँखों में पानी आना और त्वचा की खुजली से राहत दिलाने में प्रभावी दवा है। हालांकि, इसका उपयोग हमेशा डॉक्टर की सलाह और निर्धारित खुराक के अनुसार ही करना चाहिए। दवा लेते समय सावधानियों का पालन करना और किसी भी असामान्य दुष्प्रभाव दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना आवश्यक है। सही तरीके से उपयोग करने पर यह दवा एलर्जी के लक्षणों को नियंत्रित करने और दैनिक जीवन को अधिक आरामदायक बनाने में मदद कर सकती है।

 अक्सर पूछे जाने वाले सवालों

लेवोसेटिरिज़िन (Levocetirizine) किसके लिए है?                                                      

इसका उपयोग फीवर (एलर्जी के कारण छींकना/नाक बहना), पित्ती, और आँखों की एलर्जी जैसी स्थितियों में राहत पाने के लिए किया जाता है।

लेवोसेटिरिज़िन (Levocetirizine) कैसे काम करता है?

यह शरीर में ‘हिस्टामाइन’ नामक पदार्थ के असर को रोकता है, जो एलर्जी के लक्षण (छींक, खुजली, आँखों से पानी आना) पैदा करता है।

क्या यह बिना डॉक्टर की सलाह के मिल सकती है?

इसकी कुछ कम ताकत वाली खुराक अक्सर बिना डॉक्टर के पर्चे (Over-the-counter) के बिना उपलब्ध होती है।

लेवोसेटिरिज़िन (Levocetirizine) बच्चों के लिए उपयोग कैसे करें ?

यह बच्चों के लिए सुरक्षित है, लेकिन खुराक उनकी उम्र और वज़न पर निर्भर करती है। इसके लिए हमेशा बाल रोग विशेषज्ञ (बच्चों के डॉक्टर) की सलाह लेनी चाहिए।

लेवोसेटिरिज़िन (Levocetirizine) कैसे लें?

इसे डॉक्टर या दवा के लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही लेना चाहिए। आमतौर पर इसे दिन में एक बार लिया जाता है।

Disclaimer

Capsuleinfo.com does not intend the content of this website to substitute for professional medical advice, diagnosis, treatment, or prevention of diseases and medical conditions. If you have any disease or medical condition, visit a doctor as soon as possible for treatment and/or management.

Found an error ? Notify us

If you find anything irrelevant and wrong information, We request user to notify us on our our mail with subject : Content Issues and URL @ support@capsuleinfo.com

Popular Doctors

0 out of 5

Dr. Thomas George

Diabetologist
Doctors in Chennai
₹800
Dr. Soumya Ray
0 out of 5

Dr. Soumya Ray

Doctors in Kolkata
₹500
Dr. Tanzila Tasneem
0 out of 5

Dr. Tanzila Tasneem

Doctors in Chennai
₹200

Related Articles