CapsuleinfoHealthWeight loss tips in Hindi - वजन कम करने के 10 बेहद...

Weight loss tips in Hindi – वजन कम करने के 10 बेहद आसान तरीके

10 easy ways for Weight loss in Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास अपनी सेहत पर ध्यान देने का समय नहीं है, चाहे आप हों या हम। इसके कारण समय के साथ हमारा शरीर सुस्त होता जा रहा है और हमारा वजन भी बढ़ता जा रहा है, जो कि एक बहुत ही आम समस्या है। लेकिन इसके कई गंभीर नुकसान भी हैं। अधिक वजन बढ़ने से हमारे शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। अधिक वजन बढ़ने से हमारा आत्मविश्वास कम हो जाता है। इसके साथ ही जोड़ों में दर्द और सांस फूलने की समस्या होने लगती है, जो कि बहुत ही बुरे संकेत हैं। 

हालांकि ऐसा नहीं है कि आपने वजन कम करने के लिए कोई तरीका नहीं अपनाया होगा। आप हो या कोई भी हर एक व्यक्ति नए साल के साथ अपने आप को फिट रखने का संकल्प लेता है। मगर कुछ ही समय बाद वह उसे पूरा नहीं कर पाता और छोड़ देता है। इसका कारण है कि अक्सर लोग वजन कम करने के लिए कई तरह की कठिन एक्सरसाइज या बेहद ही कठिन दिनचर्या को फॉलो करने लगते हैं, जिससे वह कुछ ही हफ्तों में हार मान जाते हैं। 

इसलिए आज के अपने इस लेख के जरिए हम आपको वजन कम करने के 10 बेहद आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। मगर इसके लिए बस आपको अपने मनचाहे फास्ट फूड से थोड़ा मुंह मोड़ना पड़ सकता है और बिस्तर के आराम को त्यागना पड़ सकता है। तो आइए एक-एक करके सभी स्टेप्स के बारे में जानते हैं। 

1) भरपूर मात्रा में पानी पिएं 

भरपूर मात्रा में पानी पिएं

वेट लोस जर्नी यानी वजन कम करने के सफर का सबसे पहला पड़ाव है भरपूर मात्रा में पानी पीना। दरअसल, कई लोग पानी को केवल उतनी ही मात्रा में पीते हैं, जिससे उनकी प्यास मिट जाए और वो जीवित रहें। लेकिन यह गलत बात हैं। हमें रोजाना दिन भर में कम से कम चार लीटर पानी पीना चाहिए। यह हमारे शरीर की मशीनरी को सुचारू रूप से नियंत्रित रखने के लिए काफी जरूरी है। साथ ही यह शरीर की गंदगी को बाहर निकालता है और पाचन क्रिया में सुधार करता है। 

एक्सपर्ट्स की मानें तो अधिक पानी पीने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है, क्योंकि इससे कैलोरी बर्न करने की क्षमता भी बढ़ जाती है । इसलिए वाटर इंटेक पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। अगर आप सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास पानी पीकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे तो यह सबसे बेहतर है। मगर आपको कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद या खाना खाते समय ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। चूंकि इससे पाचन क्रिया स्लो हो जाती है। 

Read Also: Buying Kratom Strains: Insider Tips and Tricks

2) चीनी के सेवन से बचें 

चीनी के सेवन से बचें 

अक्सर लोग वजन कम करने के लिए दिन रात पसीना बहाते हैं। लेकिन उन्हें इसका रिजल्ट काफी देर से मिलता है और इसका सबसे बड़ा कारण चीनी है। मालूम हो कि चीनी स्वाद में जितना मीठा होता है आपके स्वास्थ के लिए उतना ही कड़वा। चूंकि चीनी न केवल कैलोरिस को बढ़ाता है, बल्कि यह मेटाबॉलिज्म को भी स्लो कर देता है, जिससे मोटापा और दिल से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। 

ऐसे में अगर आप आसानी से अपना वजन घटाना चाहते हैं तो सबसे पहले चीनी के सेवन से बचना होगा। हालांकि जरूरी नहीं है कि आप अचानक से चीनी बंद कर दें। बल्कि आप धीरे-धीरे करके हफ्ते भर में इसे छोड़ सकते हैं। इससे आपके हेल्थ पर भी कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। अचानक चीनी का सेवन बंद करने से आपको थकान महसूस हो सकती है। 

3) अपना प्रोटीन इनटेक सही करें

अपना प्रोटीन इनटेक सही करें

जिस तरह वजन बढ़ाने के लिए उचित प्रोटीन का सेवन बनाए रखना महत्वपूर्ण है, उसी तरह वजन कम करने के लिए भी उचित प्रोटीन का सेवन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। वजन घटाने के लिए उच्च प्रोटीन आहार लेना बेहद जरूरी है। हाई प्रोटीन भोजन करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और पेट भरे होने का अनुभव काफी समय तक होता है। 

साथ ही साथ यह शरीर को भरपूर ऊर्जा देता है। जरूरी मात्रा में प्रोटीन के सेवन से ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके अलावा यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है और मोटापे को भी कम करता है। 

Read Also: What Are the Worst Foods for Erectile Dysfunction

4) वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है वॉक करना

वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है वॉक करना

अगर आपको सचमुच वजन घटाना है तो आपको आज से ही वॉक करना शुरू कर देना चाहिए। चूंकि इतने व्यस्त दिनचर्या में किसी के पास भी जिम जाने का समय नहीं है। इसलिए वह कम से कम वॉक करके अपने शरीर को थोड़ा फुर्तीला बना सकते हैं। वजन घटाने के लिए आपको रोजाना कम से कम 45 मिनट के लिए वॉक करना चाहिए। हालांकि बेहतर रिजल्ट्स के लिए आपको तेजी से चलना जरूरी है। लेकिन अगर आपके जोड़ों में दर्द है या आपका वजन उम्मीद से ज्यादा है तो आप धीरे-धीरे भी वॉक कर सकते हैं। 

इसके अलावा अगर किसी के पास पर्याप्त समय नहीं है तो वह सुबह और शाम आधा घंटा टहल सकता है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप मॉर्निंग में टहलें इससे आपके हेल्थ में काफी सुधार होगा। यही नहीं बल्कि आपको रात में खाना खाने के बाद भी जरूर वॉक करना चाहिए। इसके बाद ही विस्तर पर जाना चाहिए।  

5) खाने में फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं

खाने में फाइबर की मात्रा को बढ़ाएं

वजन कम करने के लिए अच्छा खान-पान काफी जरूरी है। अगर आप अच्छा खाते-पीते हैं तो इससे भी आपके वजन पर असर पड़ता है। तेजी से वजन कम करने के रामबाण उपायों में एक उपाय खाने में फाइबर की मात्रा को बढ़ाना है। दरअसल, फाइबर युक्त भोजन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होने के अलावा पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट भरे होने का एहसास होता है, जिससे वज़न को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। 

तेजी से वजन कम करने के लिए आप अपने आहार में साइलियम भूसी, चिया सीड्स, फल और हरी सब्जियां शामिल कर सकते हैं। बता दें कि फाइबर युक्त भोजन में फल, सब्ज़ियां, अनाज, बीन्स, मटर, और दालें शामिल हैं। 

6) तली चीजों को खाने में बचें और खाने में कम तेल का इस्तेमाल करें

तली चीजों को खाने में बचें और खाने में कम तेल का इस्तेमाल करें

अगर किसी को वजन घटाना है तो उसे खाने में कम तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। चूंकि अधिक मात्रा में तेल का सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी, गैस, मोटापा, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी, कम उम्र में कमजोरी जैसी कई अन्य दिक्कत्तें होने लगती हैं। वजन घटाने का सबसे आसान तरीका खाने में तेल की मात्रा को कम करना है। 

डॉक्टर्स के अनुसार एक महीने में आपको अधिक से अधिक 900 ग्राम तेल का सेवन करना चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा इसका उपयोग करते हैं तो यह हानिकारक हो सकता है। साथ ही आपको रिफाइन तेल का उपयोग करने से बचना चाहिए। आप जितना ज्यादा तली हुई चीजों से दूर रहेंगे उतनी जल्दी मोटापे को कम कर सकते हैं। 

7) खाना स्किप न करें 

खाना स्किप न करें 

वजन घटाने के लिए कई लोग खाने को स्किप कर देते हैं, जोकि काफी गलत तरीका है। दरअसल, वजन घटाने के लिए आपको खाना छोड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि नियंत्रित मात्रा में करने की जरूरत है। मालूम हो कि एक टाइम पर खाना स्किप करके अगर आप दूसरे टाइम पर अपने रेगुलर खाने की मात्रा से ज्यादा खा रहे हैं तो उससे कोई फायदा नहीं है। बल्कि यह शरीर में कई अन्य परेशानियां पैदा कर सकता है। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार चाहे आप दिन में 4 बार खाएं मगर कभी भी ज्यादा न खाएं। चूंकि ज्यादा खाना खाने से गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। 

8) समय पर खाना खाएं और नियमित मात्रा में खाएं 

समय पर खाना खाएं और नियमित मात्रा में खाएं 

दरअसल, आधुनिक समय में कई लोग देर रात खाना खाते हैं और सुबह भी काफी देर से खाते हैं। इस वजह से उनके पाचनतंत्र पर असर पड़ता है और उन्हें गैस, अपच, पेट में जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई लोगों को सिरदर्द, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। इन सभी चीजों के परिणामस्वरूप वजन बढ़ने लगता है और शरीर भी स्वस्थ नहीं रहता।

इसलिए हमें सुबह का नाश्ता भरपूर करना चाहिए और उसके बाद लंच में थोड़ा कम खाना चाहिए। इसके बाद रात के समय यानी डिनर में आपको बहुत ही हल्का खाना खाना चाहिए। इससे वजन बढ़ने की समस्या दूर होती है और उसे कम करने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट्स की राय के अनुसार आपको रात का खाना कम से कम 7-8 बजे तक कर लेना चाहिए। लेकिन अगर आप समय की वजह से ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपको खाना खाने के बाद सोने से पहले कम से कम 25-30 मिनट टहलना चाहिए। 

Read Also: 4 Effective Ways to Soothe Your Baby’s Stomach Ache

9) खाने को आराम से धीरे-धीरे चबाकर खाएं

खाने को आराम से धीरे-धीरे चबाकर खाएं

अक्सर लोग काफी तेजी में खाना खाते हैं, ताकि उन्हें अन्य कार्यों के लिए समय मिल सके। लेकिन ऐसा करना बहुत ही गलत है चूंकि खाने को हमेशा आराम से धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए। तेजी से और बिना चबाए खाना खाने से पाचन से सम्बंधित कई समस्याएं होती हैं। साथ ही तेज़ी से खाने की वजह से मन नहीं भरता है यानी संतुष्टि नहीं मिलती है। इस वजह से कई लोग ज्यादा बार खाना खा लेते हैं, जोकि मोटापे का कारण बनता है। 

इसलिए खाने को हमेशा आराम से धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए। इससे पेट जल्दी भर जाता है और आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं। इसके परिणामस्वरूप वजन और मोटापा कंट्रोल में रहता है। सबसे जरूरी बात की आपको खाना खाते समय फोन या टीवी देखने से बचना चाहिए। चूंकि उस दौरान आपका सारा ध्यान उसपर चला जाता है और इससे कई बार आप ओवरईटिंग कर लेते हैं या भर पेट खाने के बाद भी संतुष्ट नहीं होते हैं। 

10) चीट मील के बाद अनुशासन बरतें

इस दुनिया में 0.01% लोग को हटा दिया जाए तो कोई भी व्यक्ति हमेशा अनुशासन में नहीं रह सकता है। ऐसे में आप भी दृण संकल्प के बाद भी ज्यादा दिनों तक बिना तला-भुना खाए या जंक फूड खाए नहीं रह सकते हैं और इसमें कोई बुराई भी नहीं है। अगर आप महीने में कभी चीट मिल खा भी लेते हैं तो इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। 

मगर इसके बाद आपको फिर से अपना पुराना रुटीन फॉलो करना होगा ताकि चीट मिल की एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न हो सके। चीट मील लेने के बाद आपको अगले कुछ दिनों तक काफी सादा खाना खाने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे आप फिर से अपने वेट लॉस जर्नी को शुरू रख सकें। 

निष्कर्ष

हमने अपने इस ब्लॉग के माध्यम से वजन कम करने के 10 बेहद ही आसान तरीकों के बारे में बता दिया है। ऐसे में आप आसानी से वजन घटा सकते हैं। लेकिन आपको यह ध्यान में रखना होगा कि हर तरीका हर किसी के लिए असरदार नहीं होता है और तेजी से वजन घटाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। अगर आप कोई शॉर्टकट लेते हैं तो इससे आपके हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आपका वजन उम्मीद से ज्यादा है तो आपको इन तरीकों के साथ-साथ डॉक्टर से भी सलाह लेनी होगी। 

वजन कम करने के तरीकों को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about weight loss methods

प्रश्न: वजन कम करने का सबसे बेस्ट तरीका कौन सा है?

उत्तर: वजन कम करने का सबसे बेस्ट तरीका समय पर और नियमित मात्रा में खाना खाना है। साथ ही फाइबर युक्त भोजन करना और खाना खाने के बाद वॉक करना भी जरूरी है। 

प्रश्न: सबसे ज्यादा वजन कैसे कम होता है?

उत्तर: प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाना खाने और कार्बोहाइड्रेट को कम करने से सबसे ज्यादा वजन कम होता है। इसके अलावा वजन उठाने और अधिक नींद लेने से भी वजन कम होता है। 

प्रश्न: वजन कम करने के लिए सबसे पहले क्या छोड़ना चाहिए?

उत्तर: वजन कम करने के लिए सबसे पहले आपको जंक फूड, चीनी, तली-भुनी चीजें और मैदा छोड़ना चाहिए। 

प्रश्न: तेजी से कैसे वजन कम करें? 

उत्तर: तेजी से वजन कम करने के लिए आपको वॉक करना चाहिए। अगर आप सचमुच अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको रोजाना 40-45 मिनट तेजी से वॉक करना चाहिए। 

प्रश्न: तेजी से वजन कम करने के लिए सबसे बेस्ट दवा कौनसी है? 

उत्तर: तेजी से वजन कम करने के लिए फेंटेरमाइन का उपयोग किया जाता है। मगर कभी भी आपको वजन घटाने के लिए किसी भी दवा का उपयोग डॉक्टर से राय लेने के बाद करना चाहिए। ताकि कोई साइड इफेक्ट्स न हों। 

Disclaimer

Capsuleinfo.com does not intend the content of this website to substitute for professional medical advice, diagnosis, treatment, or prevention of diseases and medical conditions. If you have any disease or medical condition, visit a doctor as soon as possible for treatment and/or management.

All informational articles are written according to our editorial research policy and researched and reviewed by a group of doctors & authors to get published on the website.

Found an error ? Notify us

If you find anything irrelevant and wrong information, We request user to notify us on our our mail with subject : Content Issues and URL @ support@capsuleinfo.com

Popular Doctors

0 out of 5

Dr. Gaurav Khandelwal

ENT Specialists
Agra
₹500
Dr. Namit Singhal
0 out of 5

Dr. Namit Singhal

Agra
₹500
Dr. Hemant Goyal Agra India Oncologist
0 out of 5

Dr. Hemant Goyal

Agra
₹500

Related Articles