पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट (Pantocid 40 MG Tablet) एक ऐसी टैबलेट है, जिसका इस्तेमाल पेट और आंत के एसिड से संबंधित रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। इस दवा का उपयोग सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स (गैस्ट्रोसोफेजियल रिफ्लक्स रोग), पेप्टिक अल्सर रोग और ज़ोलिंगर-एलिसन सिंड्रोम के इलाज के लिए किया जाता है। इन सभी के बारे में हमने आगे अपने इस ब्लॉग में बारीकी से बताया है। हालांकि सिर्फ यही नहीं बल्कि हमने इस टैबलेट के फायदे और साइड इफेक्ट आदि के बारे में भी बताया है।
मगर उससे पहले इस टैबलेट से जुड़ी कुछ अन्य जरूरी बातों के बारे में भी जान लीजिए। मालूम हो कि इस दवा का निर्माण सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (Sun Pharmaceutical Industries Ltd) द्वारा किया जाता है और इसमें पैंटोप्राजोल (Pantoprazole) नाम का साल्ट होता है। इस दवा में इसकी मात्रा 40mg होती है। इसी वजह से इसे पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट (Pantocid 40 MG Tablet) कहते हैं। ऐसे में अब आइए इसके उपयोग और फायदे आदि के बारे में बारीकी से जानते हैं।
पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट के उपयोग – Pantocid 40 MG Tablet Uses in Hindi
पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट (Pantocid 40 MG Tablet) का उपयोग मुख्य रूप से पेट और आंत के एसिड से संबंधित रोगों के इलाज के लिए किया जाता है, जोकि कुछ इस प्रकार हैं।
1) सीने में जलन की समस्या हो दूर करने के लिए
इस टैबलेट का उपयोग सीने में जलन की समस्या हो दूर करने के लिए किया जाता है। अक्सर पेट के ऊपर की मांशपेशियों के बहुत अधिक शिथिल हो जाने के कारण पेट का एसिड अन्नप्रणाली में वापस चला जाता है, जिससे ऊपरी छाती और मध्य छाती में काफी जलन होती है। खासकर लेटने पर यह और अधिक बढ़ जाता है। मालूम हो कि अन्नप्रणाली गले और पेट को जोड़ने वाली नली है।
2) गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज या गर्ड (GERD) के इलाज के लिए
इस दवा का उपयोग गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज या गर्ड (GERD) के इलाज के लिए भी किया जाता है। दरअसल, यह एक क्रॉनिक (दीर्घकालिक) स्थिति है, जो कभी-कभी होने के बजाय लगातार हार्टबर्न (सीने में जलन) जैसी होती है। यह पेट की मांशपेशियों (निचला एसोफ़ैजियल स्फ़िंक्टर या LES) के पर्याप्त रूप से कसकर बंद नहीं होने या कमज़ोर होने पर होती है।
3) पेप्टिक अल्सर की बीमारी को दूर करने के लिए
इस दवा का उपयोग पेप्टिक अल्सर की बीमारी को दूर करने के लिए किया जाता है। यह बीमारी पेट की परत या छोटी आंत के ऊपरी हिस्से में खुले घाव होने की वजह से होता है। यह तब होता है जब पेट का एसिड पाचन तंत्र की विशेष श्लेष्मा परत को नष्ट कर देता है।
4) ज़ोलिंगर-एलिसन सिंड्रोम के उपचार के लिए
इस टैबलेट का इस्तेमाल ज़ोलिंगर-एलिसन सिंड्रोम के उपचार के लिए भी किया जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में गैस्ट्रिन नामक हॉरमोन का काफी ज़्यादा उत्पादन होता है। इसके लक्षणों में पेट दर्द, दस्त और सीने में जलन शामिल है। हालांकि इसका उपयोग डॉक्टर की राय लेने के बाद करना चाहिए।
Read Also: अल्कासोल सिरप के उपयोग | नीरी सिरप के उपयोग | एमोक्सिसिलिन टैबलेट के उपयोग
पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट के फायदे – Pantocid 40 MG Tablet Benefits in Hindi
पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट (Pantocid 40 MG Tablet) का उपयोग करने से कई तरह के फायदे होते हैं। इसका उपयोग करने से पेट और आंत के एसिड से संबंधित कई रोगों में फायदा मिलता है। इसका उपयोग करने से सीने में जलन की समस्या दूर होती है। साथ ही गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज, पेप्टिक अल्सर और ज़ोलिंगर-एलिसन सिंड्रोम में भी राहत मिलती है।
हालांकि कभी भी इसका उपयोग बिना डॉक्टर की राय लिए नहीं करना चाहिए। चूंकि बिना डॉक्टर की राय और अनियमित तरीके से इसका इस्तेमाल करना काफी हानिकारक हो सकता है। इससे डायरिया (दस्त), पेट फूलना (गैस बनना), सिर दर्द, मिचली आना, पेट में दर्द, उल्टी, चक्कर आना और श्वसन तंत्र के उपरी हिस्से में संक्रमण जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
Read Also: मेफ्टाल स्पास टैबलेट के फायदे | एल्डिजेसिक पी टैबलेट के फायदे | एसिक्लोफेनाक 100 एमजी टैबलेट के फायदे
पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल – FAQs about Pantocid 40 MG Tablet
प्रश्न: पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट का उपयोग किस लिए किया जाता है?
उत्तर: इस टैबलेट का उपयोग पेट और आंत के एसिड से संबंधित रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। इसका उपयोग सीने में जलन, गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज, पेप्टिक अल्सर और ज़ोलिंगर-एलिसन सिंड्रोम को दूर करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न: क्या पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट का उपयोग करना सुरक्षित है?
उत्तर: अगर आप डॉक्टर से राय लेने के बाद पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट का उपयोग करते हैं तो यह सुरक्षित है। अन्यथा यह काफी हानिकारक हो सकता है।
प्रश्न: क्या पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट की लत लग सकती है?
उत्तर: जी नहीं, अगर आप डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक के अनुसार इसका सेवन कर रहे हैं तो इसकी लत नहीं लगती है।
प्रश्न: पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट के क्या साइड इफेक्ट हैं?
उत्तर: पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट को लेने से कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इससे पेट फूलना (गैस बनना), डायरिया (दस्त), सिर दर्द, मिचली आना, पेट में दर्द, उल्टी, चक्कर और श्वसन तंत्र के उपरी हिस्से में संक्रमण जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इस वजह से इसका उपयोग डॉक्टर से राय लेने के बाद ही करना चाहिए।
प्रश्न: क्या गर्भवती महिलाएं पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं?
उत्तर: गर्भवती महिलाएं डॉक्टर से सलाह लेने के बाद पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं। मगर बिना डॉक्टर की सलाह ऐसा नहीं करना चाहिए।
प्रश्न: क्या स्तनपान कराने वाली महिलाएं पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं?
उत्तर: स्तनपान कराने वाली महिलाएं इस टैबलेट का उपयोग कर सकती हैं। मगर उन्हें इसका उपयोग डॉक्टर से राय लेने के बाद ही करना चाहिए।
प्रश्न: क्या पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट लेने के बाद ड्राइविंग की जा सकती है?
उत्तर: जी नहीं, इस टैबलेट को लेने के बाद आपको सिर दर्द, मिचली आने और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। इस वजह से इस दवा को खाने के बाद आपको ड्राइविंग नहीं करनी चाहिए।
प्रश्न: क्या शराब के साथ इस टैबलेट का उपयोग किया जा सकता है?
उत्तर: जी नहीं, शराब के साथ पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट का उपयोग नहीं किया जा सकता है। चूंकि इससे शरीर पर कई तरह के दुष्प्रभाव पड़ते हैं, जोकि आपको स्वास्थ्य के लिए सही नहीं हैं।
प्रश्न: क्या पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट से किडनी पर असर पड़ता है?
उत्तर: पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट लेने से किडनी पर कोई असर नहीं पड़ता है। हालांकि अगर कोई किडनी के किसी गंभीर बीमारी से परेशान है तो उसे बिना डॉक्टर से राय लिए इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
प्रश्न: क्या पेंटोसिड 40 एमजी टैबलेट लेने से जिगर पर असर पड़ता है?
उत्तर: इस टैबलेट को लेने से जिगर पर काफी असर पड़ता है। इस वजह से जिगर के रोगियों को अपनी मर्जी से इसका उपयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
Read Also: मैट्रोनिडाज़ोल 200 एमजी टैबलेट की जानकारी | मैट्रोनिडाज़ोल 400 एमजी टैबलेट की जानकारी | अल्ट्रासेट टैबलेट की जानकारी